• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेवाड़ी : काली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन

Rewari : Third day of Shrimad Bhagwat Katha at Kali Mata Temple - Rewari News in Hindi

शिव–पार्वती विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, सुनाई गईं द्रौपदी चीरहरण और प्रह्लाद कथा रेवाड़ी। ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे जेजेपी के पूर्व प्रदेश सचिव व अधिवक्ता मेघराज यादव ने संपन्न किया। कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और पंडित मुकेश शास्त्री ने पूजन करवाया। मंदिर कमेटी की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेघराज यादव ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ ही संस्कृति के रक्षक हैं। जिस भूमि पर यह आयोजन हो रहा है, वही स्थल बलराम जी के विवाह का साक्षी रहा है। ऐसे आयोजनों से हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने का अवसर मिलता है।
कथावाचक पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने इस दिन द्रौपदी चीरहरण, विदुर चरित्र, अनुसूया कथा, ध्रुव कथा, भक्त प्रह्लाद कथा, शिव–पार्वती विवाह, राजा बलि व वामन अवतार का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
मंदिर में सेवा कर रही महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर के इतिहास और मान्यता पर प्रकाश डाला। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होती है और शाम 5 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होती है।
सैकड़ों की संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। इस मौके पर महंत अभय सिंह महाराज, पंडित मुकेश शर्मा, समाजसेवी प्रथम अग्रवाल, राजकुमार चेयरमैन, सुरेंद्र जाटूसाना, योगेश शर्मा, रिंकू सैनी, हिमांशु, हर्षित, जतिन, नवीन, दर्शन व रामाशंकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा 7 सितंबर से शुरू हुई है और 14 सितंबर तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rewari : Third day of Shrimad Bhagwat Katha at Kali Mata Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewari, third day, shrimad bhagwat katha, kali mata, temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved