• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग : कुमारी सैलजा

Corruption Runs Rampant in Local Bodies; People Yearn for Basic Amenities: Kumari Selja - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थानीय स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। भाजपा शासन में शहरों को गंदगी का डिब्बा बनाकर छोड़ दिया गया है। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि धारूहेड़ा के लोग लंबे समय से परेशान और दुखी हैं। आखिर धारूहेड़ा ने ऐसा कौन-सा दोष किया है कि पड़ोसी क्षेत्रों की गंदगी यहां डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, केंद्र और स्थानीय स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद धारूहेड़ा की जनता के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। लोगों को हर स्तर पर ठगा गया है और उनके साथ धोखा हुआ है। सांसद ने विश्वास जताया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार को जनता प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासन में जो स्थानीय विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में मिलकर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकायों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल रही है। शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि असली बड़ी मछलियों (मुख्य आरोपियों) को संरक्षण दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार चर्चा में हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा शहरी स्थानीय निकायों में प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों और निविदाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय इतना ही नहीं प्रदेश के कई निगमों में करोडों रुपये के घोटाले हो चुके है, आरोपियों को बचाने के लिए जांच के नाम पर खेल जारी है। सांसद ने कहा कि बीजेपी ने लोगों के बीच जहर फैलाया है और चुनावों में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता देखने को नहीं मिली। सांसद ने रेवाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भांडोरिया के कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा कि यह फैसला कांग्रेस को और मजबूती देगा। सांसद ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणाम जो भी हों, वह उन मुद्दों को उठाती रहेंगी जो लोगों से जुड़े हैं।
चौ. भजनलाल पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: सैलजा
कुमारी सैलजा ने भाजपा नेताओं द्वारा स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय भजनलाल हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता थे तथा उन्हें हरियाणा के निर्माताओं में गिना जाता है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सैलजा ने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि चौधरी भजनलाल के परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, इसके बावजूद इस प्रकार की टिप्पणियां की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corruption Runs Rampant in Local Bodies; People Yearn for Basic Amenities: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, bjp government, haryana politics, rewari news, dharuhera issue, corruption allegations, municipal elections, congress party, bhajan lal, cleanliness issue, property id scam, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved