• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिकअप गाड़ी में था 550 किलोग्राम पनीर, पुलिस ने कब्जे में लिया

550 kg Cheese was in Pickup vehical, captured by the police - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी। इन दिनों मिलावटखोरी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। रेवाड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मिलावटी पनीर की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की और एक पिकअप गाड़ी से 550 किलोग्राम पनीर जब्त कर उसके सैंपल लिए। दरअसल गुप्तचर विभाग की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने कुतुबपुर में एक हलवाई के यहां कार्रवाई की। इस हलवाई के यहां बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर लाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने बाहर से लाए गए पनीर की गाड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। रेवाड़ी के फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। पनीर से भारी पिकअप गाड़ी रामपुरा थाना पुलिस को सौंप दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-550 kg Cheese was in Pickup vehical, captured by the police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: action of health department, cheese sample, pastiche cheese in rewari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved