• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Woman hanged, accused of murder in laws case - Panipat News in Hindi

पानीपत। शहर के महादेव काॅलोनी में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। वहीं महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के सास और जेठ के साथ जेठानी पर दहेज के लालच में महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीहर पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि केमला गांव की राखी की शादी दो साल पहले महादेव काॅलोनी के राजकुमार के साथ हुई थी। जिस दौरान राखी के परिजनों ने उम्मीद से अधिक दहेज देकर अपनी बेटी को विदा किया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman hanged, accused of murder in laws case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman hanged, accused of murder in laws case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved