• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भाजपा का 400 पार होना जरूरी : कैलाश विजयवर्गीय

To make a self-reliant India, it is necessary for BJP to cross 400: Kailash Vijayvargiya - Panipat News in Hindi

पानीपत। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कहा कि भारत को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से बचाने के लिए मोदी सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा का 400 पार होना बहुत जरूरी है। विजयवर्गीय शनिवार को पानीपत में पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित करनाल लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव के यहां पहुंचने पर सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, विधायक प्रमोद विज, विधायक महिपाल ढांडा हरविन्द्र कल्याण और करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने स्वागत किया। विजयवर्गीय ने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया। अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ और उसमें रामलला विराजमान हुए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार के जनहितैषी कार्यों एवं निर्णयों से देश और प्रदेश की जनता खुश है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रवाद में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण सबसे बड़ी बुराई है। यदि देश को इन बुराइयों से बचाना है तो तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति का उत्थान करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इन्ही प्रयासों के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहाकि लोकसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है। हरियाणा की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीसरी बार प्रचंड बहुमत से केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी।
कलस्टर प्रभारी कृष्ण पंवार ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा को 10 की 10 सीटें जीताने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता उत्साहित है और चुनाव की तैयारियों में रात दिन लगा है।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। देश की सांस्कृतिक विरासत की पहचान दुनिया में बनी है। भाटिया ने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों मोदी और मनोहर सरकार देश और प्रदेश की गरीब जनता की सेवा कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
सम्मेलन में गुरुद्वारा इसराना साहिब के प्रधान संत राजिन्द्र सिंह, करनाल की पूर्व मेयर रेनू गुप्ता, चाँद भाटिया, विजय जैन, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र जलमाना, उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर, पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला सचिव ज्योति शर्मा, केडी शर्मा, सुनील कंसल, प्रदीप उपाध्याय, ओम दत्त शर्मा, प्रधान रमेश वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद कुराडिया, जयदेव नौल्था, वेद पाराशर, राजेन्द्र शर्मा, सतीश गौतम, टेकराम मराठा, पुष्पेन्द्र शर्मा सहित सभी धार्मिक संगठनों के प्रधान, शिक्षाविद, औद्योगिक संगठनों के प्रधान, महिला संगठन प्रधान, अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधि और पूर्व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी समाजसेवी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To make a self-reliant India, it is necessary for BJP to cross 400: Kailash Vijayvargiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp national secretary kailash vijayvargiya, enlightened citizen conference, modi government, casteism, nepotism, appeasement, bjp, 400, developed, self-reliant india, world leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved