• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिले में 2 लाख पांच हजार 237 बच्चों को पोलियो ड्रोप्स की खुराक दी जायेगी : उपायुक्त

Polio drops will be given to 2 lakh five thousand 237 children in the district: Deputy Commissioner - Panipat News in Hindi

-प्लस पोलियो अभियान के तहत 692 बुथों पर बच्चों को पोलियो ड्रोप्स पिलाने का कार्य होगा पानीपत। आगामी 3 से 5 मार्च को राष्टï्रव्यापी प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर गुरूवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए व जिले के नागरिकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष के बच्चो को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये व इस जनहित के कार्य को सफल बनाये। उपायुक्त ने बताया कि प्लस पोलियो अभियान के तहत जिले में 2 लाख पंाच हजार 237 बच्चों को पोलियो ड्रोप्स की खुराक दी जायेगी। इस अभियान के तहत 692 बुथों पर बच्चों को पोलियो ड्रोप्स पिलाने का कार्य होगा। जिले में 67 मोबाईल टीमें भी अपना योगदान देंगी। इस कार्य में 1223 के करीब सुपरवाईजर भी अपनी भूमिका निभायेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि बस स्टैंड पर आडियो व वीडियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। संबंधितम विभाग इसमें सहयोग करेंगे। कचरा लेकर जाने वाली गाडिय़ों के माध्यम से भी लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया जायेगा। बस स्टैंड पर अनाउंसर इस कार्य को गंभीरता से लेकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।
उपायुक्त ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 3, 4 व 5 मार्च को जिले में प्लस पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रोप्स पिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र बिन्दू ईंट भट्ïठे व सलम एरिया रहेंगे। इन पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है। बस स्टैण्ड सिवाह व पुराने बस स्टैण्ड पर भी स्वास्थ्य विभाग, आगनबाड़ी विभाग, आशावर्कर पोलियो ड्रोप्स पिलाने ड्रप्स पिलाने का कार्य करेंगी।
उपायुक्त ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतें इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। इस कार्य में आईटीआई के विद्यार्थियों व एनजीओ के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम सचिव, नम्बरदार, चौकीदार व पटवारीयों की भी मदद ली जायेगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों में भी कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसको गम्भीरता से लें व स्लम एरिया में बच्चों को चिन्हित करके पोलियो ड्रोप्स पिलाएं। उपायुक्त ने जिला खाद्ïय एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ईंट के भट्ïठों पर बच्चों की स्थिति का भी डाटा तैयार करें। इस मौके पर एडीसी पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टिनू पोशवाल, सीएमओ जयंत आहूजा, डिप्टी सीएमओ शशि, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, तहसीलदार अजय सैनी, अनिल सैनी, अनिल शर्मा, बिरेन्द्र सिंह के अलावा परिवहन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polio drops will be given to 2 lakh five thousand 237 children in the district: Deputy Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, plus polio campaign, deputy commissioner dr virendra kumar dahiya\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved