• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर करना होगा लोगों को जागरूक : उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

People will have to be made aware about increasing the percentage of voting: Deputy Commissioner Dr. Virendra Kumar Dahiya - Panipat News in Hindi

-लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर पानीपत। आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक करने की तैयारियों के संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को वे गंभीरता से लें व जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उनका ठीक प्रकार से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि हमें पिछले लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान कम मतदान के कारण पर मंथन करना है व मतदान के प्रतिशत को कैसे बढाया जाए इसके प्रयास करने होंगे। कम मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जो स्वीप गतिविधियों की योजना बनाई गई है उन पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने की जरूरत है। उपाुक्त ने स्वीप-व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा चुनावी भागीदारी को खंड स्तर की कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मॉडल मतदान केंद्रों का विवरण भी जुटाने के अलावा 20 प्रतिशत मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन भी करना सुनिश्चित करने के भी आदेश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील,गंभीर मतदान केन्द्रों का विवरण भी जुटाने के अलावा रैलियों और होर्डिंग्स के लिए स्थानों की पहचान भी सुनिश्चित करनी है। मतदान केन्द्रों के लिए रूट चार्ट और असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का विवरण भी तैयार करना सुनिश्चित करना है। फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का कार्य (समय रेखा 7, 15, 30 दिन) की अवधि में सुनिश्चित किया जाए। जो वृद्ध मतदाता 100 की आयु के हैं या उनसे पार कर चुके हैं उन मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसे साधारण ना ले व इसपर गंभीरता से कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज,एसडीएम मनदीप, सीटीएम टीना पौशवाल, डीडीपीओ, तहसीलदार अजय सैनी, अनिल शर्मा, वीरेंद्र तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People will have to be made aware about increasing the percentage of voting: Deputy Commissioner Dr. Virendra Kumar Dahiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, lok sabha elections, district election officer, deputy commissioner dr virendra kumar dahiya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved