• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानीपत ग्रामीण विधानसभा की बाहरी कालोनियो की जनता सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित : ओमवीर सिंह पंवार

People of outer colonies of Panipat Rural Assembly are deprived of all basic facilities: Omveer Singh Panwar - Panipat News in Hindi

- दिनानाथ कॉलोनी में आयोजित नुक्कड़ सभा काँग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि आने समय मे जनता भाजपा-जजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी पानीपत। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व जननायक राहुल गांधी के सन्देश को जन जन तक पहुचाने के लिये कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी लोकप्रिय नेता बहन कुमारी शैलजा के आदेशानुसार आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं0 5 की दीनानाथ कॉलोनी में जोगिंदर राठी के द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पवार ने पहुँचकर उपस्थित कॉलोनीवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज भाजपा-जजपा झूठ के गंठबंधन की सरकार में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बाहरी कॉलोनियों के सभी लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है सभी बाहरी कॉलोनियों में किसी भी कोई सुविधा सरकार की तरफ से नही मिल रही है इसलिये वोलोनिवासी सभी मूलभूत सुविधाओ से वंचित है कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा नेताओ ने झूठ बोलकर भोलीभाली जनता को ठगा है जनता से किये गये कोई भी भाजपा सरकार वायदे पूरे नही कर पाई उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण व सरकार की गलत कुनीतियों से पढ़े लिखे नोजवान विदेशों की तरफ भाग रहे है चारो तरफ भष्टाचार का बोलबाला है । भाजपा-जजपा सरकार झूठा प्रचार प्रसार करने लगे हुये है । पवार ने भाजपा-जजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार मशनरी व पैसों का दुरुयोग करते हुये पार्टी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जोकि जनता के पैसा बर्बाद किया जा रहा है । सभा मे उपस्थित कॉलोनीवासियों से कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सबके लिये जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ काम करती है उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में केंद्र व हरियाणा प्रदेश में जनता काग्रेस सरकार स्थापित करेगी । ओमवीर सिंह पवार ने उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि झूठे व लूट के गठबंधन की सरकार को अपने वोट की अधिकार से उखाड़ फेंकने का कार्य करे। इस अवसर पर अधिवक्ता अजय पवार, विकास कर्ण, मास्टर विनोद सैन, सतपाल शर्मा, मुकेश मित्तल, प्रदीप सिसोदिया, मुन्ना सैनी, वीरेंद्र जोगी, भानू तोमर, विकास अग्रवाल, जोगिंदर राठी, आशू, सत्यपाल नरवाल, कपिल अग्रवाल, नैनपाल जोगी, विक्की, सुलेख आदि मुख्यरूप से काफी संख्या में कॉलोनीवासियों के साथ महिलाये भी मौजूद थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of outer colonies of Panipat Rural Assembly are deprived of all basic facilities: Omveer Singh Panwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, congress president, malikarjun kharge, rahul gandhi, congress national general secretary, kumari shailaja, bharat vikas sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved