• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानीपत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, सलमान खान के घर पर फायरिंग का आरोप

Lawrence Bishnoi gang shooter arrested in Panipat, accused of firing at Salman Khans house - Panipat News in Hindi

पानीपत । मुंबई पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर को पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पानीपत से गिरफ्तार किए गए शूटर का नाम सुखा है, जो पानीपत के रेल कलां गांव का रहने वाला है। शूटर सुखा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार देर रात सुखा को पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नवी मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

जानकारी के अनुसार, सुखा पर नवी मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने सलमान खान के नवी मुंबई स्थित पनवेल फार्म हाउस की रेकी की थी। इस फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें सुखा मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद सुखा को नवी मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में इससे पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

आपको बताते चलें, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। नाबालिग के माध्यम से सलमान पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। इस हमले के बाद इनका इरादा बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था। तुर्की मेड जिगाना पिस्टल से लॉरेंस गैंग सलमान खान को मारने का प्लान बना रहा था। बता दें कि इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी हत्या की गई थी।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा स्थित घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायर किए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lawrence Bishnoi gang shooter arrested in Panipat, accused of firing at Salman Khans house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman khan, panipat, lawrence bishnoi gang, shooter, lawrence bishnoi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved