• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैंकड़ों ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

Hundreds of villagers listened to Prime Minister Narendra Modis virtual address. - Panipat News in Hindi

-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव भलौर पानीपत। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को बापौली खंड के गांव भलौर में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ ली। भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता अपना संबोधन देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक ही स्थान पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से व्यवस्था परिवर्तन का दौर चला है उसी का परिणाम है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को भी लाभ देने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी।
यह संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित होगी।
इस अवसर पर लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से हरियाणा व राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी के अनुभवों को भी साझा किया। सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी सभी लोगों को वितरित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hundreds of villagers listened to Prime Minister Narendra Modis virtual address.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, vikas bharat sankalp yatra, bjp leader rajendra sharma, prime minister narendra modi, chief minister manohar lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved