पानीपत।
हुडा अधिकारियों ने मिलीभगत एंजल माॅल के पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से
बने बैंक्वेट हाल बनवा दिया। इससे से सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का
नुकसान हुआ और माॅल मालिक को फायदा पहुंचाया है। यह बेसमेंट हजारों लोगों
के जीवन पर खतरा बना हुआ है। इस सारे घोटाले को जन आवाज सोसायटी के प्रधान
एवं पूर्व जिला पार्षद जोगिन्द्र स्वामी ने प्रेस कान्फ्रेंस में उजागर
किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि आर.टी.आई. से मांगी गई सूचना से हुडा
विभाग ने एंजल प्राईम माल की बेसमेंट का कम्पलीशन जारी न होने की बात कही
है जिससे साबित हो जाता है कि एंजल प्राईम माल जमीन पर नहीं अपितु हवा में
झूल रहा है। जिसमें नक्शे के अनुसार 1882.48 मीटर यानी 20263 फुट बनता है
जिसमें हुडा की पॉलिसी के अनुसार 500 रू फुट के हिसाब से जुर्माना
1,13,15,000रूपये बनता है। इसमें दूसरे बेसमेंट जिसका नक्शे में वर्णन ही
नहीं है। जिसको 33153 फुट कवर किया गया है। इसमें हुडा अधिकारियों ने
मिलीभगत करके दूसरी बेसमेंट को बनवाया गया जबकि यह नॉन कम्पाउण्ड बेसमेंट
थी। इसका जुर्माना नहीं लगाया जा सकता। इसको हर सूरत में तोड़ना ही बनता है।
लेकिन तत्कालीन जेईओ और एसडीओ ने सर्वे में कोई वर्णन नहीं किया गया। साथ
ही मॉल मालिक से इस जुर्माने की रिकवरी की गई। दूसरी बेसमेंट की जुर्माने
की बात कही जाये तो यह 1,65,76,500 जिसमें बेसमेंट का टोटल जुर्माना
2,67,08,000 रूपये बनता है। यह जुर्माना हुडा अधिकारियों ने अपनी जेबें
गर्म कर सीधे रूप से सरकार तक पहुँचाया और मॉल मालिक को इसका फायदा करवाया
है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope