• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 किलो गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार,आरोपी नशे की उक्त खेप लिए भलौर गढ़ी मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़ा था

Drug smuggler arrested with 10 kg ganja, the accused was standing waiting for the vehicle at Bhalaur Garhi turn with the said consignment of drugs. - Panipat News in Hindi

पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उड़ीसा से नशा लेकर आ रहे एक नशा तस्कर को भलौर गढ़ी मोड़ पर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बापौली में अनाज मंडी के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव राक्सेहडा निवासी भीम सिंह मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। भीम सिंह प्लास्टिक कट्टे में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर भलौर गढ़ी मोड़ पर समालखा जाने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो भलौर गढ़ी मोड़ पर खड़ा युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान भीम सिंह पुत्र मलुक सिंह निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की उपस्थिति में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 10 किलो पाया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकर्ट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा उड़ीसा से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। बुधवार को आरोपी गांजा लेकर गांव जाने के लिए भलौर गढ़ी मोड़ पर वाहन के इंतार में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी भीम सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा उन्हें पकड़ने का प्रयास करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drug smuggler arrested with 10 kg ganja, the accused was standing waiting for the vehicle at Bhalaur Garhi turn with the said consignment of drugs.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, orissa, drug smuggler arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved