• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल मतदान करने का दिया संदेश

District police and paramilitary forces carried out a flag march and gave the message to vote. - Panipat News in Hindi

पानीपत। लोकसभा चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप के नेतृत्व में शनिवार को जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना इसराना, थाना मतलौडा व थाना सदर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च गांव इसराना से शुरू होकर, बांध, बुआना लाखु, शाहपुर, कारद, भाऊपुर, नैन, भंडारी, औसर, मतलौडा, नारा, जोशी, माजरा, कवि, धर्मगढ, रैर, बाल जाटान, ददलाना, रजापुर, कचरौली, बाबरपुर व बड़ौली गांव से होकर निकला। इस दौरान सीआरपीएफ कंपनी की कमाडर इंस्पेक्टर अंजू त्यागी, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष व थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश भी मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की।
उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District police and paramilitary forces carried out a flag march and gave the message to vote.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district police and paramilitary forces, carried out a flag march, gave the message to vote, panipat, haryana, deputy superintendent of police sandeep, crpf company commander inspector anju tyagi, israna police station in-charge inspector neeraj, matlauda police station in-charge inspector subhash and sadar police station in-charge inspector rakesh, village israna, bandh, buana lakhu, shahpur, karad, bhaupur, nain, bhandari, ausar, matlauda, nara, joshi, majra, kavi, dharamgarh, rair, bal jatan, dadlana, razapur, kachrauli, babarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved