पानीपत । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों के लिए सौगातों की झड़ी लगाते हुए ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए लाल डोरे की प्रथा को खत्म करने की घोषणा की और कहा कि अब प्रोपर्टी की रजिस्ट्री हो सकेगी और उनका रैवन्यू रिकोर्ड भी बनाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने आज से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि बढाक़र 2000 रुपए कर दिए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पानीपत में विधायक महिपाल ढांडा द्वारा आयोजित जनविश्वास रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश के सभी भूतपूर्व सरपंचों, जिला परिषदों व ब्लॉक समितियों के प्रधानों को सम्मान के रूप में एक अवधि (योजना) के लिए 1000 रुपये प्रति माह तथा अधिकतम 2000 रुपये प्रति माह पैशन देने की घोषणा की। ढ़ाई साल या इससे अधिक के कार्यकाल को पूरी अवधि माना जायेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों के सभी भूतपूर्व मेयर को भी हर अवधि के लिए 2500 रूपये तथा भूतपूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, भूतपूर्व डिप्टी मेयर, हर नगर परिषद के प्रधान को 2000 रूपये व नगर पालिका के भूतपूर्व प्रधानों को हर अवधि के लिए 1000 रुपये प्रति माह उन्हें सम्मान के रूप में पैंशन देने की घोषणा भी की। यह पैंशन अधिकतम दो अवधि (योजना) के लिए दी जायेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरकार के किसी भी विभाग/बोर्ड/कार्पोरेशन तथा स्थानीय निकायों में काम करने वाले सभी लाईन मैन, सहायक लाईन मैन, फायर मैन, फायर ड्राईवर और सीवर मैन को उनका काम अधिक जोखिम भरा होने के कारण, सरकार द्वारा अपने खर्चे से 10 लाख रूपये का जीवन बीमें की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ सभी रजिस्टर्ड सीवर मैन को भी दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवम्बर, 2017 को हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों को 6 तरह की बीमारियों के लिए कैश-लैस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गयी थी। अब इसका स्कोप बढ़ाकर सभी बीमारियों तक बढ़ाने तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ती की सारी की सारी स्कीम को कैश-लैस करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आई0टी0आई0, पोलीटेक्निक, कॉलेजों तथा यूनिवर्सिटियों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी दफतरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें। सभी इच्छुक विद्यार्थियों के लरनिंग लाईसेंस अब इन संस्थानों के प्रधानाचार्यों द्वारा ही जारी किए जायेंगे तथा रेगूलर लाईसेंस के लिए ड्राईविंग टेस्ट भी उन्हीं के शिक्षा संस्थानों में वहीं लिए जायेंगे तथा ड्राईविंग टेस्ट में पास होने का प्रमाणपत्र भी वहीं से जारी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सक्षम युवा सम्मानित हुआ स्कीम’ 1 नवम्बर, 2016 को शुरू की गई थी। इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले बेरोजगार युवकों को हर महीने 100 घण्टे काम दिया जाता है। इस कार्य में मानदेय और बेरोजगार भत्ते को मिलाकर 9000 रुपये प्रति माह दिया जाता है। इसके बाद 1 नवम्बर, 2017 को बीएससी, बीकॉम, बीए मैथस के लिए भी इस स्कीम को लागू किया गया। मानदेय और बेरोजगार भत्ते को मिलाकर उन्हें 7500 रुपये प्रति माह दिया जाता है। इस समय 30668 पोस्ट ग्रेजुएट और 22124 ग्रेजुएट इस स्कीम में रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने आज 1 नवम्बर, 2018 से हर प्रकार के स्नातक के लिए स्कीम को लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सभी गे्रजुएट बेराजगार युवाओं से अनुरोध है कि वे इस स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए अपना नाम जल्दी से जल्दी रजिस्टर करवायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 4 साल में 2279 कि0मी0 लंबी नई सड़कें बनाई हैं इसके अलावा 1505 कि0मी0 नई सड़कों की स्वीकृति दी है। जिन पर काम चल रहा है। इनमें 689 कि0मी0 लोक निर्माण विभाग तथा 816 कि0मी0 एचएसएएमबी की है। उन्होंने घोषणा की कि अब खेतों को जाने वाले रास्ते जो 3/4 करम के हैं, को पक्का किया जायेगा। इसी वित्त वर्ष के दौरान हमारी सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में 25 कि0मी0 लम्बे रास्ते को पक्का कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में सिचांई विभाग द्वारा खाले 24 फुट प्रति एकड़ की बजाए 40 फुट प्रति एकड़ के हिसाब से बनाएं जाऐंगें।
मुख्यमंत्री ने केएमपी के पूर्ण होने की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पानीपत ग्रामीण वासियों को मनोहर सौगात देते हुए लगभग 78 करोड़ रुपये की 36 विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रैली से पूर्व नए सरकारी अस्पताल में 200 बैड के नए ब्लॉक का भी उद्घाटन किया। उन्होंने रैली स्थल पर 30 एमएलडी क्षमता के मलजल शोधन संयत्र और सरकारी वैट्रनरी पॉली क्लीनिक का उद्घाटन व समालखा से इसराना सडक़ तथा समालखा से सनौली सडक़ की आधारशीला रखी।
मुख्यमंत्री ने पानीपत ग्रामीण के विधायक द्वारा रखी गई 36 मांगों को स्वीकृति प्रदान की। जिसमें मुख्य रूप से पानीपत नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में 3 टयूबवेल, नहर के साथ लगती गोहाना से असंध सडक़ को फोर लेन बनाने, एनएफएल तक आरसीसी, ड्रेन नम्बर 1 से सनौली रोड तक आरसीसी की पक्की सडक़ बनाने, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से जाटल रोड़ रजवाहे के ऊपर व जाटल रोड़-गोहाना रोड़ रजवाहे के ऊपर तक सडक निर्माण करने, सैक्टर 12 में पुराने सामुदायिक केन्द्र के स्थान पर बहुउद्ेशीय हॉल, 2 बड़ी व 4 छोटी वैक्यूम क्लीनर मशीनें उपलब्ध करवाना शमिल है। इसके अलावा गन्दे पानी के निकासी के लिए आरसीसी ड्रेन के निमार्ण के लिए 10 करोड़ रूपये और अन्य कार्यो के लिए 15 करोड़ रूपये अलग से देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसराना विधानसभा के लिए वर्ष 2018 की 39 करोड़ रुपये की 29 घोषणाएं की गई हैं। इसके अलावा पानीपत की तरह अन्य कार्यों के लिए इसराना को भी 15 करोड़ रुपये अलग से देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 वर्षों में हरियाणा में बहुत काम होने चाहिए थे। कम या ज्यादा हर सरकार ने काम किया है। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ हमने किया, उन्हें वो भी कर सकते थे। लेकिन या तो उनकी मंशा नहीं थी या वो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। उन्होंने कहा कि हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया जिसका लाभ हरियाणा की जनता उठा रही है। उन्होंने कहा कि आम जन को सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय केंद्र, अटल सेवा केंद्र और ग्राम सचिवालयों के माध्यम से विभिन्न विभागों की 400 योजनाओं को ऑनलाइन कर लोगों को एक ही छत के नीचे सुविधाएं देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएं आसानी और तेजी से सरकार के पास पहुंचे इसके लिए सीएम विंडो प्रारम्भ की गई, जिसमें आज तक 4 लाख 70 हजार शिकायतों का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी किसानों के जमीनी झगडों से सम्बांधित राजस्व कोर्ट में चलने वाले केसों के दृष्टिगत दिए जाने वाले रिमाण्ड की पावर को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव के शमशान घाट में शेड की व्यवस्था, चार दिवारी, पानी और रास्ते के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपए दिए गए। अगले 6 माह में यह काम पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल स्तर को ऊपर उठाने व पानीपत की उपलब्धता को बढाने के लिए व हरियाणा के तालाबों के जीर्णोद्धार की व्यवस्था करने के लिए तालाब प्राधिकरण की स्थापना की गई जिसके अंतर्गत 14 हजार तालाबों के पानी का उपयोग मवेशियों के साथ-साथ बागवानी व सिंचाई के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में सुधार के लिए 6वीं से 12वीं कक्षा तक के 21 लाख विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे सुरक्षित भी रखें। पौधे को सुरक्षित रखने के लिए तीन साल तक हर छह माह में 50 रुपए दिए जाएंगे। इससे आने वाले समय में पर्यावरण की दृष्टि से बहुत लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 6500 घोषणाएं हुई जबकि हमारे 4 साल के कार्यकाल में 6800 घोषणाएं हुई हैं। जबकि अभी एक साल शेष है और इस वर्ष में विकास की गति नहीं रूकेगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पांचवें वर्ष में सिर्फ वहीं घोषणाएं करेंगे जिन्हें एक वर्ष में पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश में कई मामलो में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि प्रतिव्यक्ति आय के हिसाब से हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 96 हजार 800 रुपये है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भावांतर भरपाई योजना से किसानों को जोखिम फ्री बनाया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया है। अब किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुणा मूल्य दिया जाएगा। इस योजना के तहत हरियाणा के किसानों को 1500 करोड़ रूपये का लाभ इस दिपावली पर होगा। वर्तमान सरकार ने कृषि को जोखिम फ्री बनाया है। हमारी सरकार ने पहली बार 12 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि ये सरकार सही मायनों में किसान की चिंता और उसकी समस्याओं को दूर करने वाली सरकार है।
कुमाऊं का दूसरा सबसे बड़ा वैष्णवी शक्तिपीठ है मां दूनागिरी मंदिर, जानें पौराणिक कथा
सीपीएल 2026: गुरबाज का अर्धशतक, अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ के सेट पर लागू किए थे सख्त नियम: न कोई गाली देगा, न नॉन-वेज और न शराब
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
हरमन, मंधाना और शेफाली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?
बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
मोहनलाल की फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक रिलीज, रूस-यूक्रेन जंग पर आधारित होगी कहानी
हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना
राकेश रोशन ने अपनी काबिलियत से दर्शकों पर छोड़ी अमिट छाप, फिल्म 'खुदगर्ज' ने तोड़ा था दिल
मोड्रिक ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, नेशंस लीग में खेलेंगे
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम और राम गोपाल वर्मा को बताया अपना गुरु, शेयर की खास तस्वीरें
‘मराठी मुलगा’ वीर पहाड़िया ने दही हांडी उत्सव में अपनी मायबोली मराठी से जमाया रंग, अंडी बंडी गीत पर जमकर थिरके
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का 'छक्का', भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर
यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

रूस के साथ अमेरिकी प्रतिनिधियों की बातचीत के बीच जेलेंस्की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का लिया निर्णय

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 06/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope