• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बैठक

Chief Electoral Officer Anurag Aggarwal held a meeting through video conference regarding election preparations. - Panipat News in Hindi

-चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाए पूरी-अनुराग अग्रवाल पानीपत। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को सभी जिलों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों से बातचीत करते हुए निर्देश दिए कि समय रहते चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। सभी मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत तौर पर भौतिक सत्यापन किया जाए और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जो भी हिदायतें समय-समय पर भेजी जाती हैं उनकी रिपोर्ट उचित समय पर भेजना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सभी 865 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है और सभी मतदान केंद्र चुनाव के लिए योग्य हैं। जिला में सभी संबंधित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी मतदान क्षेत्र में संचार व्यवस्था भी दुरुस्त है। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वार राजनीतिक दलों के साथ बैठक का एजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, डीडीपीओ सुमित चौधरी,तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा, महेंद्र कुमार, कमल इत्यादि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Electoral Officer Anurag Aggarwal held a meeting through video conference regarding election preparations.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, haryana, chief electoral officer, anurag aggarwal, voting, additional chief electoral officer, hema sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved