पानीपत। महिला व लड़कियों की उत्पीड़न के मामले पानीपत में लगातार सामने आ
रहे है। गांव कुराड़ में मनचले युवक के प्रताड़ित किये जाने से परेशान 12वी
की छात्रा ने जहर खाकर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने गांव निवासी युवक मोहित के
खिलाफ छेड़खानी, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना
के अनुसार पानीपत के गांव कुराड़ में एक युवक लगातार गांव की छात्रा राखी
को परेशान कर रहा था। राखी अपने दादा ओर दादी के साथ गांव में अकेली रहती
थी,जबकि माता पिता पानीपत में रहते थे। परिजनों ने बताया कि गांव का लड़का
मोहित लगातार लड़की से छेड़छाड़ करता रहता था। गत देर रात भी मोहित ने घर मे
घुसकर राखी के साथ छेड़खानी की थी जिससे राखी तनाव में थी। आखिर उसने
लोकलाज के डर से राखी ने जहर खा लिया। उसे गम्भीर हालत में राखी को पानीपत
के निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया. जंहा इलाज के दौरान राखी ने दम तोड़
दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कर
शव परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी
मोहित के खिलाफ छेड़खानी करने,घर मे घुसकर छेड़खानी करने सहित आत्महत्या के
लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी
के प्रयास किए जा रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope