पानीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "वो(भाजपा का घोषणापत्र) हमारा कॉपी-पेस्ट है...इनके वादें झूठे हैं...इनका घोषणापत्र झूठ का बंडल है...हमें जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को ‘नॉनस्टाप हरियाणा संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। इस दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे।
भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली में जारी किया गया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, ‘हम लोगों ने तय किया है कि सभी महिलाओं को 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपए दिए जाएंगे। हरियाणा में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी और अव्वल योजना के तहत छात्राओं को स्कूटर दिया जाएगा।
जबकि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली से अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों को विशेष ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हरियाणा में विकास की नई राह बनाने का दावा किया है।
कांग्रेस की 7 गारंटी -:
1. 100 गज का प्लॉट,गरीबो को दो कमरे का मकान
2. महिलाओं को हर महीने 2 हज़ार रूपये ,500 में गैस सिलेंडर
3. बुजुर्गो ,दिव्यांगों,विधवाओं को 6 हज़ार रूपये पेंशन ,OPS बहाल
4. युवाओं के लिए 2 लाख पक्की भर्ती की घोषणा ,नशा मुक्त हरियाणा
5. 25 लाख तक का मुफ्त इलाज,300 यूनिट फ्री बिजली
6. MSP की क़ानूनी गारंटी,तत्काल फसल मुआवजा
7. जातिगत सर्वे,क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख
एयर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल
ईरान-इजरायल संघर्ष: दूतावास ने भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला
सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र, तीन बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का किया आग्रह
Daily Horoscope