• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानलेवा हमला करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल से गोली चलाकर किया था हमला

An accused of the gang who carried out the deadly attack was arrested, he had attacked by firing a pistol. - Panipat News in Hindi

पानीपत। थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव जीतगढ़ में युवक पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पानीपत सिवाह बस अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भूपेंद्र निवासी अदियाना के रूप में हुई। थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में गांव जीतगढ़ निवासी धर्मेद्र पुत्र राजसिंह ने शिकायत देकर बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 28 जनवरी को एक ग्रे रंग की इक्को स्पोर्ट कार उनके घर के बाहर आकर रूकी। कार सवार युवकों ने उसको आवाज दी। उसने अपने पिता राजसिंह व चाचा रामेहर के साथ बाहर गली में आकर देखा कार में ड्राइवर सहित चार लड़के बैठे हुए थे। उसने फोन से लड़कों की विडियों बनानी शुरू की तो एक युवक ने फोन को हाथ मारते हुए कार का शीशा बंद कर लिया और कार को आगे ले गए। थोड़ा आगे जाते ही पीछे वाली सीट पर बैठे लड़के ने खिड़की से बाहर हाथ निकाल कर उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। उसने झूक कर जान बचाई। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद फिर एक फायर किया। गाड़ी की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। वह गाड़ी का नंबर नोट नही कर पाया। धर्मेद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उरलाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने विभिन्न पहलूओं पर जांच करते हुए रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर सिवाह बस स्टेंड के पास से आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी अदियाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी अंकित निवासी पढाना जीन्द, नीरज निवासी कथूरा हाल गौतम नगर गोहाना व सन्नी निवासी अदियाना हाल गोहाना सोनीपत के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चारों दोस्त है। वर्ष 2022 में दोस्त अंकित के बड़े भाई दीपक को लड़ाई झगड़े में धर्मेंद्र ने चाकू मार दिया था। चारों आरोपियों ने धर्मेद्र से इसकी रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि वारदात के समय कार को वह ड्राइव कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी भूपेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फरार तीनों आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An accused of the gang who carried out the deadly attack was arrested, he had attacked by firing a pistol.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, youth, attack, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved