• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Accused of the gang that cheated Rs 28 lakh on the pretext of sending it to America arrested - Panipat News in Hindi

पानीपत। मतलौडा निवासी युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को थाना मतलौडा पुलिस ने शनिवार देर शाम गांव परढ़ाना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र ने अपने साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके साथी आरोपी विशाल के ठीकानों का पता लगा पकड़ने व ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रसास करेंगी। थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गांव मतलौडा निवासी सुदेश पत्नी नरेश ने बीते वर्ष शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बेटे रोबिन को अमेरिका भेजना चाहती थी। उनकी दूर की रिश्तेदार के परढ़ाना निवासी जितेन्द्र पुत्र राजिन्द्र ने वर्ष 2022 में अपने जानकार विशाल पुत्र सेवाराम निवासी अहर के साथ मिलकर उसको बताया कि उन्होंने काफी युवकों को विदेश भेज रखा है। दोनों ने उसके बेटे रोबिन को 35 लाख रूपये में अमेरिका भेजने की बात कही। दोनों की बातों पर विश्वास कर उसने बेटे रोबिन के हिस्से की एक किला जमीन बेचकर मार्च 2022 से अगस्त 2022 के बीच दोनों को 28 लाख रूपये दे दिए। दोनों ने उससे 18 लाख रूपये कैश व 10 लाख रूपये खाते में ट्रांसफर करवाए लिए।
पैसे लेने के बाद दोनों ने रोबिन को अजरबाईजान के बाकू भेज दिया। वहा पर डेढ़ महिना रखने के बाद दुबई भेज दिया। दुबई में भी डेढ़ महिना ऐसे ही रखा गया। इसके बाद रोबिन को वापिस बाकू भेज दिया। दोनों ने आजकल अमेरिका भेजने की बात कहकर रोबिन को एक महिना बाकू में व 10 दिन टर्की एयरपोर्ट पर रखने के बाद वापिस दुबई भेज दिया। जहा से कुछ दिन बाद अटिशेबाबा भेज दिया। इसके बाद दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। वहा पर बेटा रोबिन भूखा प्यासा रहा।
घर जाने पर भी दोनों नही मिले। बाद में उसने रिश्तेदारों से उधार और पैसे लेकर दूसरे एजेंट के माध्यम से बेटे रोबिन को अमेरिका भेजा। दोनों आरोपियों ने इस प्रकार विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 28 लाख रूपए की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of the gang that cheated Rs 28 lakh on the pretext of sending it to America arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, youth, america, bluff, fraud, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved