• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाहनों से चोरी हुई बैटरी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार; 20 हजार रूपये बरामद

Accused arrested for buying batteries stolen from vehicles; Rs 20,000 recovered - Panipat News in Hindi

पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने नेफ्ता क्रैकर रोड पर स्थित प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी हुई बैटरी खरीदने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम आठ मरला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाकिर निवासी सौंधापुर के रूप में हुई। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमित निवासी पाढा करनाल को गत दिनों कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी की 18 बैटरियों में से 8 बैटरी आठ मरला में स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान पर 3 हजार रूपये प्रति बैटरी के हिसाब से शाकिर निवासी सौंदापुर को बेचने बारे स्वीकारा था।
आरोपी ने चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल किये 24 हजार रूपये में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी अमित के कब्जे से बचे 3500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी शाकिर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम आरोपी शाकिर को आठ मरला में उसकी दुकान से काबू किया। पूछताछ में आरोपी शाकिर ने आरोपी अमित से चोरी की 8 बैटरियां खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी शाकिर ने उक्त बैटरी आगे बेच दी। आरोपी ने चोरीशुदा बेटरी बेचकर हासिल की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपी शाकिर के कब्जे से बचे 20 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested for buying batteries stolen from vehicles; Rs 20,000 recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accused arrested, buying batteries stolen from vehicles, rs 20, 000 recovered, panipat, haryana, cia 2 police team, naphtha cracker road, shakir resident of saundhapur, sub inspector sandeep, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved