• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में वायु प्रदूषण फैलाने वाली 11 फैक्ट्रियों पर जल्द लग सकता है ताला : उपायुक्त वीरेंद्र दहिया

11 Air-Polluting Factories in Haryana May Soon Face Closure: Deputy Commissioner Virender Dahiya - Panipat News in Hindi

पानीपत । हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में वायु प्रदूषण फैलाने वाली कुछ फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश पर पहले ही चार फैक्ट्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, जल्द ही 11 अन्य फैक्ट्रियों को भी सील किया जाएगा। उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) पूरी एनसीआर क्षेत्र की निगरानी करता है और सुनिश्चित करता है कि वायु गुणवत्ता की मानक सीमा का पालन हो। इस बार आयोग ने उन फैक्ट्रियों की सूची बनाई थी, जिनके एयर कंट्रोल डिवाइस सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इन फैक्ट्रियों के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ रहा था और लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता था। इसलिए आयोग ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि चार फैक्ट्रियों पर रोक लगाई जा चुकी है और बाकी 11 फैक्ट्रियों को भी जल्द ही सील किया जाएगा। यह कार्रवाई उन फैक्ट्रियों के खिलाफ की गई है, जिनके एयर पॉल्यूशन कंट्रोल उपकरण काम नहीं कर रहे थे।
उनका कहना है कि जो भी फैक्ट्री एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम नहीं चला रही है, वह न केवल नियमों का उल्लंघन कर रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रही है। इसलिए आयोग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
गौरतलब है कि सरकार वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर है और दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में हवा को साफ रखने के लिए लागू नियमों को लेकर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अगर किसी फैक्ट्री ने नियमों का पालन नहीं किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सीलिंग जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चार फैक्ट्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी गई है और जल्द ही 11 अन्य फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-11 Air-Polluting Factories in Haryana May Soon Face Closure: Deputy Commissioner Virender Dahiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy commissioner virender dahiya, virender dahiya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved