• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 लाख, रजत को 3 लाख और कांस्य को 2 लाख रुपए का नगद पुरस्कार

The gold medalists will receive a cash prize of Rs 5 lakh, silver Rs 3 lakh and bronze Rs 2 lakh - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) ने बहरीन में हाल में समाप्त हुए एशियाई ओलम्पिक युवा खेलों 2025 में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त चौथे स्थान पर रहने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 50,000 रुपए जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को 10-10 लाख रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों को भी एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। भारत देश ने 23 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025 में कुल 48 पदकों (13 स्वर्ण, 18 रजत, 17 कांस्य) जीतकर तालिका में छठा स्थान हासिल किया। भारत देश ने मुक्केबाजी में सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा कुश्ती में तीन स्वर्ण पदक और कबड्डी में दो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। इस तरह के प्रदर्शन निरंतर प्रयास, कठोर प्रशिक्षण और सहयोगी स्टाफ के उचित मार्गदर्शन का परिणाम होता है। ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने कहा कि “यह प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, कठोर प्रशिक्षण और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे।”
एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025 में भारत की ओर से कुल 222 खिलाड़ी (119 महिलाएं व 103 पुरुष) शामिल हुए थे, जिन्होंने देश का नेतृत्व गर्व के साथ किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को ₹5 लाख, रजत पदक विजेताओं को ₹3 लाख, कांस्य पदक विजेताओं को ₹2 लाख की राशि दी जाएगी। भारत का प्रदर्शन (एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025) - कुल पदक: 48 स्वर्ण: 13 रजत: 18 कांस्य: 17 रैंक: 6वां स्थान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The gold medalists will receive a cash prize of Rs 5 lakh, silver Rs 3 lakh and bronze Rs 2 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: olympic youth games 2025, bahrain, ioa cash prizes, gold silver bronze medals, indian olympic association, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved