• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गली क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में, बरवाला A, भरौली, सेक्टर-1 और सतलुज स्कूल टीम ने जमाया सेमीफाइनल में स्थान

Street Cricket Tournament Enters Final Stage, Barwala A, Bharouli, Sector-1, and Satluj School Teams Secure Semifinal Spots - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। प्रथम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जिला पंचकूला गली क्रिकेट टूर्नामेंट अपने रोमांचक अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बरवाला A, भरौली, सेक्टर-1 और सतलुज स्कूल की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पंचकूला के दो क्रिकेट ग्राउंडों पर खेले गए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया। हर मैच में बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, वहीं दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ अपनी-अपनी टीमों का उत्साहवर्धन किया। ज्ञान चंद गुप्ता ने दी बधाई : हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सेमीफाइनल में पहुंची सभी चारों टीमों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।उन्होंने खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि “इस टूर्नामेंट ने युवाओं को खेल और अनुशासन की भावना से जोड़ा है। यह न केवल प्रतिभा का मंच है, बल्कि भाईचारे और खेल भावना का उत्सव भी है।”
राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत : टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल हरियाणा, प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे विजेता, उपविजेता टीमों और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
स्पोटर्स प्रमोशन सोयायटी के चेयरमैन श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी प्री-क्वाटर फाइनल मैचांे मैचों का उत्साह देखने जे.आर क्रिकेट ग्राउंड नग्गल में गए यहां गुप्ता जी ने प्री-क्वाटर फाइनल खेल रही सभी टीमो के खिलाड़ियों से मिलकर और हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। गुप्ता जी क्वाटर फाईनल मे पहंची सभी टीमों का शुभकानाए दी और फाईनल में श्रेष्ठ पदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। श्री गुप्ता ने यहां क्रिकेट खेलकर कुछ शॉट भी खेले।श्री गुप्ता ने बताया कि आज खेले गए मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है। कल के मैचों के बाद विजेता टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कल 11 नवंबर को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में भव्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय राज्यपाल, हरियाणा, प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार व अटल ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नगद व अश्वनी गुप्ता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज, श्रेष्ठ ऑलराउंडर, श्रेष्ठ कैचर, श्रेष्ठ फील्डर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ₹5100/- के विशेष पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
आज के मुकाबलों के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल अनुशासन और उत्साह देखने योग्य रहा। प्री-क्वाटर के परिणामः- 📍 जे.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट ग्राउंड, बरवालासार्थक स्कूल सेक्टर-12ए ने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-19 को 10 विकेटों से हराया।61 रन के लक्ष्य को सार्थक स्कूल ने सिर्फ 4.5 ओवर में हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच - वंश (सार्थक स्कूल)
सेक्टर-1 पंचकूला ने हरिपुर सेक्टर-4 को 5 विकेटों से मात दी। मनोज ने 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया। प्लेयर ऑफ द मैच - मनोज
गांव बिल्ला को वॉकओवर मिला।बटवाल टीम ने नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण गांव बिल्ला को विजेता घोषित किया गया।
सतलुज पब्लिक स्कूल ग्राउंडबरवाला (ए) ने फतेहपुर को 11 रनों से हराया। बरवाला के गौरव ने 25 गेंदों पर 59 रन जड़कर जीत दिलाई। प्लेयर ऑफ द मैच - गौरव
गांव भरौली ने गांव कुंडी को 64 रनों से पराजित किया। भरौली के दीप गुर्जर ने 38 गेंदों पर 111 रन (13 छक्के, 6 चौके) ठोकते हुए दिन की सबसे धमाकेदार पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच - दीप गुर्जर
गांव नानकपूर की टीम ने गांव नाडा की टीम को 9 विकेटों से हराया। 56 रन बनाकर गुरनाम (नानकपूर) प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
गांव पारवाला की टीम ने गांव रामगढ़ को 7 रनों से हराया। सतबीर सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
✅ क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबलों के परिणाम🔹 पहले क्वार्टर फ़ाइनल में बरवाला ए ने नानकपुर को 7 विकेटों से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।प्लेयर ऑफ द मैच - गौरव सिंह ;बरवाला ए
🔹 दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल मेंसेक्टर 1 पंचकूला ने सार्थक स्कूल सेक्टर.12ए को 59 रनों से हराया।प्लेयर ऑफ द मैच - राहुल ;सेक्टर 1
🔹 तिसरे क्वार्टर फ़ाइनल में भरौली की टीम ने पारवाला को 54 रनों से पराजित किया।दीप गुर्जर ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए 117 रन बनाए औरप्लेयर ऑफ द मैच रहे।🔹 चौथ्े क्वार्टर फ़ाइनलसतलुज स्कूल ने गांव बिल्ला को 9 रनों से हराया।प्लेयर ऑफ द मैच - आरिफ सतलुज स्कूल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Street Cricket Tournament Enters Final Stage, Barwala A, Bharouli, Sector-1, and Satluj School Teams Secure Semifinal Spots
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: street cricket, tournament, enters, final stage, barwala, a, bharouli, semifinal spots, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved