• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैच के बाद खिलाड़ियों के बदलाव पर आपत्ति, रद्द हुआ लुधियाना-पंचकूला मुकाबला

Ludhiana-Panchkula match cancelled after objection to player changes after match - Panchkula News in Hindi

स्पोर्ट्स डेस्क। पंचकूला ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-3 में सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित नमो क्रिकेट लीग में शनिवार को सुपर नाकआउट चरण के मुकाबलों में रोमांच के साथ खिलाड़ियों के बदलाव को लेकर विवाद भी देखने को मिला। लुधियाना और पंचकूला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबला पूरा होने के बाद लुधियाना की टीम ने जीत दर्ज कर ली, लेकिन इसके बाद पंचकूला की टीम ने लुधियाना की टीम द्वारा पिछले मुकाबले से इस बार कई खिलाड़ियों को बदल नए खिलाड़ियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई।
आयोजक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने दोनों टीमों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पंचकूला के खिलाड़ी बदलाव करने के खिलाफ अड़ गए। इसके बाद आयोजकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार का मुकाबला रद्द कर दिया। अब लुधियाना और पंचकूला के बीच यह मुकाबला रविवार को दोबारा करवाया जाएगा।
तरुण भंडारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी तरह की आपत्ति है, तो वह पहले दर्ज करवाएं, मैच खत्म होने के बाद किसी तरह की आपत्ति आगे नहीं मानी जाएगी। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरुक करने के लिए यह आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
मीडिया कोआर्डिनेटर संजीव सूद ने बताया कि लीग के मुकाबलों में लगातार दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है और खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुपर नाकआउट चरण में कुल चार मुकाबले खेले गए। इनमें मोगा मावेरिक्स, पानीपत पैंथर्स, गुरुग्राम जायंट्स और कुरुक्षेत्र किंग्स ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण की ओर कदम बढ़ाया।
मोगा ने समालखा को हरायाः
संजीव सूद ने बताया कि सुपर नॉकआउट मुकाबले में मोगा मावेरिक्स ने समालखा सुपरस्टार्स को तीन विकेट से हराया। समालखा की टीम 9 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मोगा मावेरिक्स ने चार ओवर में 61 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मोगा की ओर से हरदीप सिंह ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में आकाश दीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पानीपत पैंथर्स ने जींद को दी मातः
दूसरे मुकाबले में पानीपत पैंथर्स ने जींद जगुआर्स को 12 रन से हराया। पानीपत ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। जवाब में जींद जगुआर्स की टीम 10 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 86 रन ही बना सकी। पानीपत की जीत में अकाश राजपूत की 43 रन की पारी अहम रही। गेंदबाजी में करण शर्मा ने तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गुरुग्राम जायंट्स की शानदार जीतः
तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स ने सोनीपत स्पार्टन्स को 33 रन से पराजित किया। गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सोनीपत की टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। गुरुग्राम की ओर से मुकुल मोगली ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में भूरा भामला गुर्जर ने तीन विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रोमांचक मुकाबले में कुरुक्षेत्र किंग्स विजयीः
दिन के चौथे सुपर नॉकआउट मुकाबले में कुरुक्षेत्र किंग्स ने नोएडा नाइट्स को पांच विकेट से हराया। नोएडा नाइट्स की टीम 10 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र किंग्स ने नौ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कुरुक्षेत्र की ओर से दीपांशु बहुगुणा ने 27 रन बनाए, जबकि पवन कुमार ने दो विकेट हासिल किए। विश्वास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
32 टीमों के साथ शुरू हुई थी लीगः
नमो क्रिकेट लीग में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता के पहले चरण में 16 नॉकआउट मुकाबले खेले गए। इसके बाद सुपर नॉकआउट चरण शुरू हुआ। शनिवार तक सुपर नॉकआउट के सात मुकाबले पूरे हो चुके थे और शनिवार के चार मुकाबलों के बाद कुल 23 मुकाबले पूरे हो गए। रविवार को लुधियाना और पंचकूला के बीच रद्द किया गया मुकाबला दोबारा होने के बाद कुल 24 मुकाबले पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ludhiana-Panchkula match cancelled after objection to player changes after match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: namo cricket league, sudesh bhandari charitable trust, tau devi lal cricket stadium, sector 3 panchkula, ludhiana vs panchkula cricket match, player replacement controversy, local cricket tournament, sports desk panchkula, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved