• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स अब से हर साल 2 बार होंगेः कुलदीप शतरंज

Haryana State Olympic Games to be held twice a year from now on: Kuldeep Chess - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में अब से प्रत्येक साल में 2 बार हरियाणा प्रदेश ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन हरियाणा ओलम्पिक संघ द्वारा किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अगले साल आयोजित होने वाले भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा नेशनल ओलंपिक गेम्स में हरियाणा प्रदेश से 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनीतिक कारणों से 13 साल तक राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका। इस कमी की भरपाई करने का प्रयास हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक साल में दो बार हरियाणा प्रदेश ओलंपिक खेलो के आयोजन से हरियाणा प्रदेश के काफी खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सकेगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को दी गई है स्पेशल आईडीः पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा ओलम्पिक संघ द्वारा प्रदेश में 7 हजार से अधिक खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके है। आईडी में स्पेशल कोड है जिसके माध्यम से किसी खिलाड़ी के बारे में सारी जानकारी हासिल की जा सकती है।
खिलाड़ी कब कब किस स्तर पर खेला, वर्तमान में किस स्तर पर खेल रहा है, उसका बल्ड ग्रुप क्या है, वह कहा का रहने वाला है इत्यादि जानकारी स्पेशल कोड से आसानी से पता किया जा सकेगा। हरियाणा प्रदेश खेलो की राजधानी व स्पेशल हब बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana State Olympic Games to be held twice a year from now on: Kuldeep Chess
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana state olympic sports festival, haryana olympic association, twice a year, panchkula news, brahmachari kuldeep shatranj, chess asia continent, paris international olympics, sports event haryana, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved