• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप ने किया निगम के हड़ताली कर्मियों की मांगों का समर्थन

You did support the demands of the striking workers of the corporation - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। आम आदमी पार्टी पंचकूला ने कालका में हड़ताल कर रहे क च्चे कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया है। जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने अपनी कालका टीम के साथ जाकर उनसे मुलाकात की व उन्हें पार्टी की ओर से हर तरह से समर्थन का वादा किया। योगेश्वर शर्मा ने इन कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी वर्ग दुखी है।

आज यहां जारी एक बयान में शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कालका के संगठन मंत्री ईश्वर सिंह ने नगर निगम के हड़ताली कच्चे सफाई कर्मियों के प्रधान ओमवीर व सदस्य रवि कुमार,नसीब सिंह,लक्खराम,मुकेश,रामपाल तथा वेदप्रकाश के बुलावे पर इस बैठक का आयोजन किया था। इन कर्मचारियों की बात सुनने के बाद योगेश्वर शर्मा ने कहा कि इन कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यह वायदा किया था कि सत्ता में आते ही सबसे पहले सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्के किया जाएगा। मगर चार साल बीत जाने के बावजूद आज तक इन्हें पक्का नहीं किया गया।

ये लोग सरकार बनने से लेकर आज तक समय समय पर सरकार तक अपनी बात कहने के लिए कभी ज्ञापन तो कभी मिलकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाते रहे हैं। परंतु सरकार ने इनकी इस व अन्य मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि इन कर्मचारियों का कहना है कि 4 साल बीतने को आए,मगर सरकार ने न तो उन्हें पक्का किया, न ही उनकी सामान काम समान वेतन की मांग पर कोई ध्यान दिया है। योगेश्वर शर्मा का कहना है कि इन कर्मियों ने उन्हें बताया कि पक्के कर्मचारियों को जिस काम के लिए 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है, उसी काम के लिए इन कच्चे कर्मियों को महज दस हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। और तो और उनसे इनसे कहीं ज्यादा काम भी लिया जाता है। आप के कालका के संगठन मंत्री ईश्वर सिंह ने बताया कि दो तीन दिनों से भाजपा की ओर से कालका का कूड़ा उठवाने का काम करवाकर उन पर दबाब की नीति अपनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचकूला व पिंजौर के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं, जबकि कालका के कर्मचारी बाकी प्रदेश के कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर हैं। इसीलिए पंचकूला की भाजपा कालका वालों के साथ मिलकर उनकी इस हड़ताल को विफल करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में आप उनकी इन जायज मांगों का समर्थन करती है। इस अवसर पर योगेवर शर्मा व ईश्वर के साथ आप कालका के सहसंगठन मंत्री जगदीश वर्मा, मनजिंद्र शेखों,हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र लालर, परवीन हुड़ा, स्वर्णपाल सिंह, हसनैन,बृजभाूषण व राजन भी साथ थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You did support the demands of the striking workers of the corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, panchkula, aap, demands, striking workers, corporation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved