- कहा- प्रदेश नशे की चपेट में और शासन-प्रशासन बैठा है आंखे मूंदे हुए
- बीजेपी सरकार में 47 बार हुए पेपर लीक, पर आज तक कार्रवाई किसी पर नहीं हुई : सुरजेवाला
रायपुररानी । अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का है, कांग्रेस की सरकार आने पर हर घर में रोजगार दिया जाएगा। पिछले दस सालों में देश व प्रदेश की जनता जुमलेबाज भाजपा सरकारों से परेशान हो चुकी है क्योंकि भाजपा नेताओं को लोगों का विकास नहीं बल्कि अपना विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है पर इस बार इनके झांसे में नहीं आना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे सोमवार को रायपुर रानी की अनाजमंडी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थी। कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री व सांसद रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री किरण चौधरी के नेतृत्व में गत 17 जनवरी को हिसार से आरंभ हुई कांग्रेस संदेश यात्रा का सोमवार को समापन हो गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चौ. राम किशन गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक शमशेर सिंह गोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक रेणु बाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक राजपाल, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के लीगल विभाग के चैयरमैन लाल बहादुर खोवाल, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, निर्मल चौहान, भूपिंदर सिंह गंगवा, मनवीर कौर गिल, संजीव भारद्वाज, नरेश मान, अजय सिंगला, उपेंदर कौर अहलूवालिया, रोहित जैन, प्रताप चौधरी, एडवोकेट माला सिंह नागरा, सदस्य जिला परिषद, पंचकूला, सुदर्शन रेनू, सुनील शर्मा, विजय मोहन वर्मा, धनेन्द्र अहलूवालिया, सुषमा खन्ना, एडवोकेट अश्वनी नागरा, सुरेश भोला, कमालदीन, राकेश तंवर, राजेंदर बल्ला, एडवोकेट राजेश चौधरी, सुरेश यूनिसपुर, कपिल खेत्रपाल, मंगत राम लालवास, कंवरदीप सैनी, बीर भान मेहरा, परमिंदर सिंह परी, एडवोकेट रामपाल राणा, जयपाल सिंह लाली, अनिल सैनी, अजय खेड़ी बड़की, राजन मेहता, अभिषेक सैनी, राजबीर चौहान, ललित बुटाना, श्रवण कुमार, जयपाल मान, प्रियंका हुडा, सुशील धानक, संतोष बेनीवाल, अर्जुन सिंह, राय सिंह गुर्जर, राजेश पुरखासिया, जोगी राम खेदड़, कृष्ण सातरोड, मो. बिलाल, सत्यबीर डागर, बलविंदर पुनिया, रिंकू पुनिया, मनोज जयरामपुर, लादू राम पूनिया, सुखविंदर जैलदार, निशा, जोगिंदर नली, मोहकम छोक्कर, मास्टर ईश्वर खेदड़, कुणाल छोकर, तेजेंदर मक्कड़, राजकिरण सहगल, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप गुल्लू, डॉ. वीरेंद्र तेवतिया सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैैलजा ने कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस की सरकार आने पर हर घर में रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में देश व प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है क्योंकि भाजपा नेताओं को लोगों का विकास नहीं बल्कि अपना विकास चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोजगार देने की बजाय सरकार पहले से मिले हुए रोजगार भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर समय पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोसते है पर नेहरू जी की सोच विकास वाली रही थी, उन्होंनें पिंजोर में एचएमटी प्लांट लगवाया था आज उसका हश्र देख लो, सूरजपुर प्लांट भी बंद पड़ा है। यूपीए सरकार ने एचएमटी प्लांट को विशेष पैकेज देकर बचाया था पर अब क्या हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एचएमटी की भूमि पर सेम की मंडी बना रही है ये भाजपा सरकार की सोच है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कारण युवा वर्ग बर्बाद हो रहा पर सरकार व प्रशासन आंखें बंद करके बैठे हुए है। नशा नस्ल बिगाड़ रहा है परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंनें कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं, जब चुनाव आता है तो भाजपा को राममंदिर याद आने लगता है। राम भाजपा और आरएसएस के नहीं है, राम सबके थे सबके है और सबके रहेंगे। भाजपा राम मंदिर को ही मुद्दा बना रही है। राम को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है जबकि राहुल गांधी देश को जोडने में लगे हुए है। सैलजा ने कहा कि इस समय बदलाव की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विदेशों की तरफ कूच कर रहा है। महिलाओं, बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों, दुकानदारों सहित किसी भी वर्ग को न्याय नहीं मिल रहा है। अगर कोई न्याय मांगता है तो सरकार उनको न्याय देने की बजाय लाठियों से पिटाई करवाती है।
उन्होंने कहा कि मोदी और राज्य की खट्टर सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर, चाय पत्ती और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ाकर गृहणियों के बजट पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि आज देश पर जो व्यक्ति शासन कर रहा है, वह खुद को चाय वाला बताता है। उसके शासन में चाय पत्ती के रेट 05 गुना तक बढ़ गए।
उन्होंने कहा कि लाखों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे। 700 किसानों की जान चली गई। मगर, जिनको वोट देकर चुना था, वह कहां थे। भाजपा-जजपा सरकार ने आंदोलन के लिए जा रहे किसानों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए किसान-मजदूर का कर्जा तो माफ नहीं कर रहे, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 14 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया है। पहली सरकार है, जिसने खेती पर भी टैक्स लगा दिया है। खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा रखा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही व्यवस्था परिवर्तन किया जा सकता है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर मेहनत करें और आने वाला समय कांग्रेस का है। इसके बाद उन्होंने अंबाला के नारायणगढ़ और यमुनानगर के बिलासपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।
बेरोजगार युवा अपराध की राह पर : सुरजेवाला
इससे पूर्व अपने संबोधन में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बजाय रोजगार बेचने का धंधा कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में 47 बार पेपर लीक हो चुके है पर कार्रवाई किसी पर भी नहीं हुई। इस सरकार के कार्यकाल में अधिकतर विभागों में कई प्रकार के घोटाले हुए पर किसी को भी सजा नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपना भविष्य सुरक्षित नहीं समझ रहा इसलिए विदेशों में पलायन करने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी को न्याय मिलेगा और एक बार फिर विकास के कार्य आरंभ होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी हिंदुस्तान को तो खट्टर हरियाणा को ऐसे सपने दिखा रहे है जो कभी पूरी नहीं होंगे।
चपरासी से लेकर जज तक के पेपर हो रहे हैं लीक
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। कांग्रेस सरकार के दौरान जो डीजल 56 रुपये लीटर होता था, आज वो 90 रुपये के आसपास है, वहीं पेट्रोल भी पहले 71 रुपये होता था, वो अब 100 रुपये के आसपास पहुंच गया है। फसल बीमा योजना के नाम पर भी किसानों को लूटा जा रहा है। बीमा होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने नौजवानों के भविष्य को मंडी में बोली लगा कर बेच दिया है। चपरासी से लेकर जज तक के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार के संरक्षण के बगैर ऐसा संभव नहीं है।
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने दावे के साथ कहा हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें कांग्रेस जीतेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सरकार बनेगी। प्रदेश में भी हरियाणा कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान दुष्यंत चौटाला कहते थे कि भाजपा को यमुनापार करवा देंगे। मगर 10 एमएलए बनाकर जनता ने दिए तो भाजपा के हाथों ही बिक गए। इनके खुद के जिला सिरसा में लोग इनकी बात नहीं मानते हैं इसलिए जींद, फतेहाबाद व हिसार क्षेत्र के लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी बरगलाने में लगे हुए हैं।
स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेसियों के काफिलों की लगी कतार
रायपुर रानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और उनके साथ आए नेताओं को भव्य स्वागत किया। कोई बुके थमा रहा था तो कोई शॉल ओढ़ा रहा था। क्रेन से बड़ी फूल माला और नारियल की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर में चारो ओर कांग्रेसियों के काफिले ही काफिले दिखाई दे रहा थे। इस यात्रा में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक: अब केवल 10 दिन में स्वीकार होगा रिफंड का दावा, आईटीसी का भी हुआ विस्तार

भारत-ग्रीस ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की

इथियोपिया के विदेश मंत्री की दोबारा नियुक्ति पर एस. जयशंकर ने दी बधाई
राशिफल: मिथुन की बातचीत में असर, कुंभ की साझेदारी में लाभ
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope