• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली कल

Victory resolution biking rally at BJP assembly level tomorrow - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल शनिवार 2 मार्च को देश की हर विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिला पंचकूला में पड़ने वाली दोंनो विधानसभाओं कालका व पंचकूला में भी बाइक रैली निकाली जाएंगी।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की हर विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में निकलने वाली इस विजय संकल्प बाइक रैली का एक ही समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक हर विधानसभा में लगभग 500 से 1000 के करीब मोटरसाइकिल और स्कूटर सवार इसमें हिस्सा लेंगे, जो अपने हाथों में भाजपा का ध्वज लेकर निकलेंगे। देशभर में एक ही समय पर निकलने वाली इस विजय संकल्प बाइक रैली की सॅटॅलाइट वारा वीडियो ग्राफी की जाएगी जिसमें पूरा भारतवर्ष भाजपामय दिखेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुसार जिला पंचकूला में चार जगह से बाइक रैली निकाली जाएंगी।पंचकूला विधानसभा की बाइक रैली पंचकूला से शुरू होकर बरवाला तक जायगी जिसे विधायक ज्ञान चंद गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कालका विधानसभा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां तीन जगह से बाइक रैली की शुरुआत होगी। पहली पिंजौर से कालका जिसे विधायक लतिका शर्मा रवाना करेंगे दूसरी रायपुररानी से शुरू होगी जिसे जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा रवाना करेंगे और तीसरी मोरनी से शुरू होगी जिसे महामंत्री वीरेंद्र राणा रवाना करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Victory resolution biking rally at BJP assembly level tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, assembly level, vijay sankalp, bike rally, yesterday, lok sabha election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved