उन्होंने परम पिता परमात्मा से शोक की इस दुखद घड़ी में शहीद के
परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भगवान से शोकाकुल
परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना करते हुए कहा कि सेना पर
हुए इस हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि जब जब
आंतकवादियों ने भारत पर हमला किया उसका हमारी सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया।
इस
अवसर पर पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने सीआरपीएफ
के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलवामा में हुए इस हमले
की घोर निंदा करते हैं। पाक के आंतकवादियों ने यह घिनौना कार्य किया है,
जिसमें देश के 44 जवान शहीद हो गए। यह देश का सबसे बड़ा आंतकी हमला है।
उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज हम विश्व के सबसे
बड़े प्रजातंत्र देश में हमारे वीर जवानों की वजह से ही सुखचैन एवं
स्वतन्त्र रूपी सांस ले रहे है। ऐसे वीर जवानों को पूरा देश नमन करता है।
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope