पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हरियाणा की तीसरी तिमाही समीक्षा बैठक आज पंचकूला स्थित मुख्यालय में ब्यूरो प्रमुख डॉ. अरशिंदर सिंह चावला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले नौ महीनों के दौरान ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई, प्राप्त इंक्वायरी, उनके निस्तारण, रिश्वतखोरी के विरुद्ध रेड तथा भ्रष्टाचार संबंधी सूचनाओं पर कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. चावला ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सटीक सूचना, शिकायतकर्ताओं का सहयोग और अधिकारियों की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है।
- *इंक्वायरी के निस्तारण और सरकारी स्वीकृति के लिए भेजे गए मामलों की समीक्षा*
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, तीसरी तिमाही के दौरान विजिलेंस विभाग में 44 जांचे (इंक्वायरी) दर्ज की गई है और इस तिमाही में 20 जांचो की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। पिछले नौ महीनों के दौरान प्रदेश में कुल 90 जांचे दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि के दौरान 60 जांचो का निपटान करके रिपोर्ट सरकार को भेजा गया है जिनमें पिछले नौ महीनों से पूर्व की अवधि से लंबित मामले भी शामिल हैं, मुख्यालय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकार को भेजा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. अरशिंदर सिंह चावला ने पूर्व में एक समाचार पत्र में इंक्वायरी के संबंध में प्रकाशित खबर को तथ्यों से परे बताते हुए कहा कि पिछले नौ महीनों में प्राप्त 90 इंक्वायरी में से 60 जांचो का निस्तारण किया जा चुका है। यह ब्यूरो की कार्यप्रणाली और मामलों के निस्तारण की गति को दर्शाता है। औसतन हर महीने छह से सात इंक्वायरी का निस्तारण किया जा रहा है, जो निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के प्रयासों को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंक्वायरी का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित प्रत्येक शिकायत और सूचना को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
- *क्लास-1 अधिकारी को पकड़ने पर विजिलेंस टीम को एक लाख रुपये तक का दिया जाएगा इनाम*
भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. चावला ने कहा कि क्लास-1 अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने वाली विजिलेंस टीम को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। वहीं, भ्रष्ट अधिकारी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देकर उसे पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी के मामलों में शिकायतकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिकायतकर्ता के सहयोग से ही कई मामलों में भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ना संभव हो पाता है। इसलिए शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
- *‘डोंट मूव विदाउट मनी’ सूची में 190 अधिकारी-कर्मचारी चिह्नित*
बैठक में बताया गया कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पहचान के लिए *‘डोंट मूव विदाउट मनी’* नाम से एक विशेष सूची तैयार की गई है, जिनके संबंध में रिश्वत लिए बिना काम नहीं करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस सूची में प्रदेश के 190 अधिकारी-कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं। इनमें से छह के विरुद्ध रेड कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। डॉ. चावला ने निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए और शिकायतों की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- *तीसरी तिमाही में 64 और नौ महीनों में 155 रेड*
बैठक में प्रदेश की सात विजिलेंस रेंज में की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि तीसरी तिमाही में कुल 64 रेड की गईं, जबकि पिछले नौ महीनों में यह संख्या 155 रही। डॉ. चावला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं के सहयोग से रेड को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जाए।
- *‘सतर्क हरियाणा’ ऐप से भ्रष्टाचार संबंधी सूचनाएं जुटाने पर जोर*
डॉ. चावला ने ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में आमजन को इस ऐप के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के संबंध में नागरिकों से प्राप्त होने वाली सूचनाएं ब्यूरो के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन सूचनाओं के आधार पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहचान करने, आवश्यक जांच करने और प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐप पर प्राप्त प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए और उसकी उचित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जानबूझकर गलत या भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- *उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार टीमों को सम्मानित किया*
बैठक के दौरान प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार टीमों को सम्मानित किया गया। डीएसपी सुरिंदर कुमार सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई। डॉ. चावला ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। उन्होंने ठोस परिणाम देने, शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में ब्यूरो के पास उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डॉ. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, शिकायतकर्ताओं का विश्वास और जवाबदेह कार्यप्रणाली ब्यूरो की प्राथमिकताएं हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा जल हादसा : मिसिसिपी नदी में टैंकर ने यात्री क्रूज़ जहाज को मारी टक्कर, एक तरफ झुका क्रूज़, 32 घायल

अमेरिका में एयर ट्रैफिक संचार व्यवस्था ठप होने से मचा हड़कंप : देशभर में घंटों रुकी रहीं उड़ानें, गृह सुरक्षा मंत्री ने साइबर हमले से किया इनकार

राहुल गांधी पहुंचे हैदराबाद, गिग वर्कर्स से मुलाकात और भारत समिट सत्र को करेंगे संबोधित
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope