• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुषमा वर्मा की शानदार सेंचुरी से हिमाचल प्रदेश महिला टीम की 150 रन से बड़ी जीत

Sushma Verma brilliant century leads Himachal Pradesh women team to a massive 150-run victory - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर टीम ने छठे लेट रमा अत्रे महिला सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम को 150 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। मुकाबला टी.डी.एल. क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला गया। हिमाचल प्रदेश की ओर से सुषमा वर्मा ने 82 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाकर शानदार शतक जड़ा। उनके अलावा वंदना राणा ने 61 रन, अहाना शर्मा ने 35 रन, मोनिका देवी ने 30 रन और कशिश वर्मा ने 28 रन का योगदान दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम ने निर्धारित 41 ओवरों में 5 विकेट पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी में कुमारी सिब्बी ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रियंका, ज्योति और तरुणिका को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम 41 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। सारा महाजन ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि पलक राणा ने 30 रन और मोनिका पांडे ने 29 रन की पारी खेली। हिमाचल प्रदेश की गेंदबाजी में प्रीति कहलों और यमुना राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अहाना शर्मा ने 1 विकेट झटका।
शानदार प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश की पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुषमा वर्मा को ‘वुमन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पूर्व आईएएस व मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे, आयोजन सचिव एवं कप्तान सुशील कपूर, यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के चयनकर्ता अनूप सोंधी व अमित प्राशर तथा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच योगेंद्र पुरी, दलजीत सिंह और अमरजीत कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
आयोजन सचिव सुशील कपूर ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जनवरी को न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushma Verma brilliant century leads Himachal Pradesh women team to a massive 150-run victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushma verma, brilliant, century leads, himachal pradesh, women, massive, victory, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved