चंडीगढ़। ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर मंगलवार को दूसरी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर स्थित पावन भूमि से हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, गांव गोरखनाथ में अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी केवल सिख समुदाय या भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक हैं। उन्होंने धर्म और देश की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिंजौर से आरंभ की गई यह दूसरी नगर कीर्तन यात्रा, गुरु जी के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी वर्ष पर कुरुक्षेत्र महासमागम के मुख्य अतिथि
उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। अगले दिन, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी वर्ष पर कुरुक्षेत्र में महासमागम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का हरियाणा की पावन धरा से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 1665 में उन्होंने सिख पंथ के मुख्यालय को धमतान (परगना जींद, बांगर देश – वर्तमान हरियाणा) में स्थानांतरित किया था। उसी वर्ष उन्होंने बांगर देश से लोहगढ़ की यात्रा करते हुए जींद, कैथल, चीका, कराह, सियाना सईदा और पिहोवा में संगत से मिलकर उन्हें धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके पश्चात गुरु जी ने कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव, थानेसर, लाडवा और यमुनानगर क्षेत्र में भी दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणावासियों का यह परम सौभाग्य है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन चरण इस भूमि पर कई बार पड़े। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान संगतों को दिव्य ज्ञान प्रदान किया और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। जहां-जहां वे पधारे, वहां स्थापित गुरुघर आज भी उनकी शिक्षाओं और आदर्शों की ज्योति को प्रज्वलित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हमारे महापुरुषों और गुरुओं के पर्वों को भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती को बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ राज्य स्तर पर मनाने का काम किया। अब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भी राज्य स्तर पर अत्यंत भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की अगुवाई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा कर रहे हैं, जो लगातार इन यात्राओं को आगे बढ़ा रहे हैं। कमेटी द्वारा गुरुओं की वाणी, शिक्षाओं और इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से एक अनुसंधान पीठ (चेयर) स्थापित की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके जीवन, दर्शन और योगदान पर शोध कर सकें और गुरुओं के इतिहास से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा प्राप्त करें। यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है, जो शीघ्र ही पूर्ण होकर जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला से पोंटा साहिब तक की सड़क का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार, असंध स्थित एक कॉलेज का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे पुत्र के नाम पर रखा गया है। साथ ही, गुरु गोविंद सिंह जी की ननिहाल लखनौर साहिब में माता गुजरी देवी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज की स्थापना की गई है, जो गुरु परंपरा और हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।
इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उप प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर, सरदार बलजीत सिंह दादूवाल, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, विधायक शक्तिरानी शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बंतो कटारिया, ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह, ओम प्रकाश देवीनगर, सरदार गुलाब सिंह, बीबी करतार कौर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
खेसारी लाल यादव का गाना 'रंगबाज' कर रहा ट्रेंड, अभिनेता ने जाहिर की खुशी
'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' की शूटिंग का अनुभव पुरानी जिंदगी में लौटने जैसा : कृतिका कामरा
मैंने नींव रखी, तुमने महल बना दिया, स्वाति मिश्रा ने पति के लिए लिखी दिल की बात
राशिफल 12 दिसंबर 2025: जानिये किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान
कल्याणेश्वर महादेव : सदियों से टूटे शिवलिंग की पूजा, रहस्यों के भरा मंदिर
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
दूसरा टी20 हारने के बाद क्या हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस?
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
भारत में भी बच्चों के लिए लागू हो सोशल मीडिया बैन: सोनाक्षी सिन्हा
भारत में लॉन्च हुई ये अनोखी बाइक, कीमत फॉर्च्यूनर से भी महंगी
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
Year in Review 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
'किस किसको प्यार करूं 2' से पारुल गुलाटी का बॉलीवुड डेब्यू, मां की बातों को याद कर हुईं भावुक
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
आईएसआईएस के हमले में दो अमेरिकी सैनिकों समेत तीन की मौत, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्रवाई की चेतावनी दी

भारतीय रेलवे की नई पहल, अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा स्थानीय खाने का स्वाद : अश्विनी वैष्णव

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस : नितिन गडकरी समेत नेताओं ने देशवासियों को दिया ऊर्जा बचत का संदेश
राशिफल: 15 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक का हाल
'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' की शूटिंग का अनुभव पुरानी जिंदगी में लौटने जैसा : कृतिका कामरा
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां
Year in Review 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
'शोले' के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया याद
एका पाद गलावासन: न सिर्फ शरीर, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ाएगी यह योगासन
मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
पीरियड्स का दर्द या ऐंठन, सौंफ देगी राहत
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
प्रीडायबिटीज को ठीक करने से हार्ट अटैक के खतरे में 60 प्रतिशत की आ सकती है कमी : स्टडी
स्नान से पहले करें तिल के तेल से मालिश, त्वचा में निखार के साथ सेहत भी होगी दुरुस्त
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 14/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope