• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकताः शत्रुजीत कपूर

Safety of daughters is our first priority: Shatrujit Kapoor - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। मुख्यमंत्री के एक भारत क्षेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए विद्युत विभाग विभिन्न विभागों एचएसवीपी, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, नगर निगम जैसे विभागों के साथ आपसी समन्वय में पी के दास के मार्गदर्शन में आयोजित पुस्तक मेले के दूसरे दिन इंद्रधनुष सभागार में आसमान छूती बेटियां: म्हारी लाडो विषय पर राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि वर्तमान समय मेें बेटियां हर क्षेत्र में प्रतिनिद्धित्व की नई मिसाल कायम कर रहीं है। प्रतियोगी परिक्षाओं के नतीजे इसका सर्वाेतम उदाहरण है। पुस्तक मेले जैसे आयोजनों से हम सुरक्षित मातृत्व स्वस्थ समाज के स्वप्न की तरफ हम कदम बढ़ाते जा रहे है। उन्होने बताया कि उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग अनेक पहलों का संयोजन कर रहा है। उन्होने कहाकि पुस्तक संस्कृति के उन्नयन की शुरूआत जो 22 अक्टूबर 2020 को काछवां में सरदार पटेल पुस्तकालय के उद्घाटन से शुरू हुई थी उसका सर्वाेतम परिणाम पुस्तक मेले के तौर पर निखर कर आया है। अपने संबोधन में उन्होंने पुस्तक मेले में शामिल विभिन्न प्रकाशकों और विभागों को धन्यवाद करते हुए कहाकि यह साहित्य उत्सव आप सब के संयुक्त उपक्रम से संभव हुआ है।
विशिष्ट अतिथि अमनीत पी कुमार प्रधान सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहाकि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का आरम्भ भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा से ही किया गया था। उन्होने कहा कि यह सर्वविदित है कि हरियाणा की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है। हरियाणा की नारी शक्ति का बखान करते हुए उन्होने दंगल फिल्म का भी जिक्र किया जो कि हरियाणा के मशहूर महिला पहलवानों के जीवन पर आधारित थी।
स्वागत करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डा. गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार ðारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ा कर 21 करना एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल लड़कियों के पुर्नउत्थान में व्यापक सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रख्यात चित्रकार डा. गगनदीप कौर की कोविड -19 पर लिखी किताब जिक्रे हालात का विमोचन किया गया। विमर्श में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र भूषण ने कहा कि एक पत्रकार के रूप में उन्होने हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या की समस्या को देखा है और यह हर्ष का विषय है कि समय के साथ हरियाणा ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर अनुकरणीय काम किया है।
एनसीआरटी की वरिष्ठ प्रोफेसर डा. संध्या सिंह ने विमर्श में अपनी बात रखते हुए महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होने सावित्री बाई फुले तथा अन्य समाज सुधारकों के योगदान पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
पंजाब विश्वविद्यालय की इंडियन थिएटर की विभागाध्यक्ष डा. नवदीप कौर ने महिला सशक्तिकरण मेें रंग मंच की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि रंग मंच का सामाजिक विषयों पर पुर्नजागरण के कार्य में प्रयोग नाट्य शास्त्र में एक नये आयाम को जन्म देगा।
धन्यवाद करते हुए पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप ने कहा कि हरियाणा पुलिस विभिन्न मंचों के जरिए महिला सशक्तिकरण के विषय पर काम कर रही है और आगे भी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखेगी।
उत्पादन एवं बिजली वितरण कम्पनियों के अध्यक्ष पी के दास ने कहा कि किताबों की दुनिया में साहित्यकारों के भाग लेने से इस तरह के आयोजन साहित्यिक उत्सव में तबदील हो जाते है। उन्होने कहा कि पुस्तक मेला अपने शहर के लोगों के लिए एक बौद्धिक ठिकाना होता है।
मेले के दूसरे दिन ऊर्जा विभाग के सचिव मोहम्मद शाईन ने कहा कि आज के दौर में किताबों का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि किताबें मनुष्य के अंदर संवेदनशीलता को बरकरार रखती है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डा. साकेत कुमार ने कहा कि सूचना क्रान्ति के इस दौर में भी किताबों का विकल्प मिलना मुश्किल है, क्योंकि किताबें ज्ञान का एक सस्ता और सुलभ साधन है जो हर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच रखता है।
इस अवसर पर एचवीपीएन के निदेशक (तकनिकी) मनोज कुमार वत्स, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता चंदन सिंह और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Safety of daughters is our first priority: Shatrujit Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, chief minister, ek bharat keshtha bharat, electricity department, hsvp, education department, culture department, municipal corporation, book fair, indradhanush auditorium, touching daughters, national debate, mhari lado, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved