• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन फिर खुलेगा पोर्टल : नायब सिंह सैनी

Portal for sunflower procurement to reopen for 60 days: Nayab Singh Saini - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि सूरजमुखी खरीद के लिए पोर्टल अगले 60 दिनों के लिए पुनः खोला जाएगा। मुख्यमंत्री पंचकूला में जाईका वित्तपोषित सतत बागवानी संवर्धन परियोजना का शुभारंभ तथा पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ किसान विभिन्न कारणों से सूरजमुखी बिक्री के लिए समय पर पंजीकरण नहीं करा सके थे। राज्य सरकार ऐसे किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र किसान अपनी उपज बेचने के अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल को अगले 60 दिनों के लिए पुनः खोला जाए ताकि किसान अपना पंजीकरण करवा सकें। उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये तथा भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा, जिससे 100 से अधिक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में इको-टूरिज्म एवं वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पक्षी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास पक्षी अभयारण्य तथा कोटला झील को शामिल करते हुए एक विशेष पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा कुल 1.50 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा, जिनमें से 50 लाख पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग की सभी नर्सरियों में पौधे उगाने के लिए उपयोग किए जा रहे प्लास्टिक बैगों को बायोडिग्रेडेबल बैगों से बदला जाएगा।
उन्होंने कहा कि पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Portal for sunflower procurement to reopen for 60 days: Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, haryana cm, sunflower procurement portal, farmer relief, panchkula news, environment day, eco tourism haryana, plantation drive, bird sanctuary, haryana government, agriculture news, sustainable horticulture project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved