पंचकूला। पंचकूला के सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्तावित बाढ़ नियंत्रण कार्यों का उपायुक्त मुकुल कुमार ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार तथा एसडीओ दीपक कुमार भी मौजूद रहे। इस बार पंचकूला जिला में 11 बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 3 करोड़ 75 लाख रुपए है। दौरे के दौरान उपायुक्त ने बीड़ घग्गर तथा रामपुर सिउड़ी में बाढ़ बचाओ कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें से बीड़ घग्गर में 99.83 लाख तथा रामपुर सिउड़ी में 13.81 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उपमण्डल अधिकारी (ना०) रिचा राठी ने भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गांव कोना व खोखरा में किए जाने वाले बाढ़ बचाओ कार्यों का निरीक्षण किया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope