• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेशों में रहने वाले हरियाणवियों की मदद के लिए एनआरआई सेल जल्द खुलेगीः कौशल

NRI cell to open soon to help Haryanvis living abroad: Kaushal - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार विदेशों में रहने वाले हरियाणा के मूल निवासियों की शिकायतों को दूर करने और उनके हितों की रक्षा के लिए स्पेशल नॉन-रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) सेल स्थापित करने पर तेज़ी से काम कर रही है। मुख्य सचिव ने यह जानकारी गुरुवार को पंचकूला में विदेश मंत्रालय के सहयोग से हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित विदेश संपर्क प्रोग्राम में दी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासियों से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए प्रवासियों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देना है। मुख्य सचिव ने बताया कि ये एनआरआई सेल पुलिस विभाग से स्वतंत्र रूप से संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता पर गर्व है। यहाँ हिन्दू, सिख, मुसलमानों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी सामाजिक सद्भाव से रहते हैं। यहाँ आधिकारिक भाषा हिंदी के अलावा पंजाबी को दूसरी भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों की भर्ती के प्रयास किए गए हैं।
कौशल ने प्रदेश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा का कोई युवा विदेश में जाने और जॉब करने की इच्छा रखता है तो उसको "युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग" द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार विदेशों में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सक्रिय रूप से सेमिनार कर रही है ताकि युवा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, छात्रवृत्ति कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं और विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकें।
विदेश मंत्रालय में सचिव डॉ. औसाफ सईद ने विदेश नीति को तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रबंधन के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में मंत्रालय द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य अपने देश के नागरिकों के लिए अनुकूल बनाना है। उन्होंने युवाओं को फर्जी इमीग्रेशन एजेंटों और ग़लत तरीके से विदेशों में जाने से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया।
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने इस अवसर पर विदेशी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता और विचारों के आदान-प्रदान में विभाग की सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनिका जैन, अतिरिक्त सचिव (डीई), विदेश मंत्रालय, अनुराग भूषण, अतिरिक्त सचिव (ईपी एंड डब्ल्यू), विदेश मंत्रालय, पंचकूला की उपयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NRI cell to open soon to help Haryanvis living abroad: Kaushal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, cs sanjeev kaushal, nri cell, grievances, natives of haryana, living abroad, protect interests, foreign contact program, foreign cooperation department, ministry of external affairs, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved