पंचकूला। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को नवीन जयहिंद ने समर्थन दिया। सरपंचों के समर्थन में नवीन जयहिंद भी पंचकूला पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रही।
नवीन जयहिंद के साथ सरपंच सीएम आवास घेराव के लिए पहुंचे। लेकिन पंचकूला में ही पुलिस ने बेरिकेटिंग्स लगा कर सरपंचों को रोक लिया। हलकी झड़प के बाद पुलिस ने सरपंचों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोके जाने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह पक्का धरना तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगे मान ली जाएंगी। उन्होंने ई-टेंडरिंग पर सरकार के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में काफी लोग एकत्र हुए। जहां नवीन जयहिंद के साथ दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए CM आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े। हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
मंत्री को आगरा के पागलखाने में भिजवाएंः
सरपंचों के समर्थन में पंचकूला पहुंचे नवीन जयहिंद ने कहा की पंचायत मंत्री देवेंदर सिंह बबली को पागलखाने भिजवाना चाहिए। सरकार के मंत्री अपने सरपंचों की बात सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जयहिंद ने कहा की सरपंच गाँव का मुख्यमंत्री होता है और जब उनके पास बजट ही नहीं होगा तो वो गाँव का विकास किस तरह से करेंगे। जयहिंद ने कहा की जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भी हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को पागल कह चुके है। इसलिए उन्हें पागलखाने भिजवाया जाए।
बातचीत से नहीं बनी बात ,पुलिस ने फिर किया लाठीचार्जः
पुलिस द्वारा लाठिया भांजने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए। इसके बाद सरकार से वार्ता का दौर शुरू हुआ। लेकिन वार्ता के दौरान बात नही बन पाई। इसके बाद एक बार फिर से पुलिस ने सरपंचों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान लगभग 30 से 50 सरपंचों को गम्भीर चोटें आयी। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। एक सरपंच को गंभीर चोट आयी जिसे नवीन जयहिंद तुरन्त अस्पताल लेकर पहुंचे।
अमृतपाल अब भी फरार, उसके चार साथियों पर लगा एनएसए
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक में बेरोजगारों और युवाओं के लिए राहुल गांधी ने किया क्या ऐलान, यहं पढ़ें
Daily Horoscope