पंचकूला। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया गया कि सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा ई-खरीद पोर्टल की शुरूआत की है जिसमें किसानों को अपनी रबी 2018-19 में बोई फसलों की ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि किसान अगर स्वयं इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाता है तो उसको 10 रू प्रति एकड़ या अधिकतम 20 रू उसके खाते में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह पोर्टल 25 दिसम्बर से शुरू हो चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके लिए किसान ई पोर्टल पर अपनी रबी फसल का ब्यौरा रजिस्टर्ड करवाएं। किसान अधिक जानकारी व मार्गदर्शन के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2060 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों की रबी फसल का ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है इसके लिए कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत विभाग, मछली पालन विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की ड्यूटी गांव स्तर पर लगाई गई है। इस कार्य में सक्षम युवाओ का भी सहयोग लिया जा रहा है।
600 से ज्यादा वकीलों ने 'न्यायपालिका पर दबाव' बनाने की कोशिश कर रहे समूह को लेकर CJI को लिखा पत्र,यहां पढ़े
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope