• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

Haryana Minister Says, The States People Are Excited About the Seva Sankalp Program, Will Run Campaigns in Every Village. - Panchkula News in Hindi

पंचकूला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी। हरियाणा में भी भाजपा इस अभियान को चलाएगी। राज्य सरकार में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा में करीब 3 करोड़ लोग 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए उत्साहित हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर के लोग 'सेवा संकल्प अभियान' को बहुत उत्साह के साथ मनाएंगे। आपने हरियाणा में भी 'सेवा संकल्प अभियान' देखा है। हरियाणा में करीब 3 करोड़ लोग 'सेवा संकल्प अभियान' को मनाने के लिए उत्साहित हैं। अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चे, महिलाएं और युवा भी इसमें शामिल हो रहे हैं।" मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आगे कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि एक महीने यह ऐसा कार्यक्रम रहने वाला है, हर देशवासी मन और तन से इसमें जुड़ेगा।"
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, "प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। उस दिन से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा और 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस महीने के दौरान सभी मंत्रियों और विधायकों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे इस संकल्प अभियान को सभी गांवों तक ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को सभी लाभ मिलें।"
वहीं, राज्य सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कि देश में 2014 से पहले पॉलिसी पैरालिसिस सरकार थी। जब से इस देश के प्रधानमंत्री ने पद संभाला है, उन्होंने अपनी बेदाग छवि बनाए रखी है। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।
गौरव गौतम ने कहा, "प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। युवाओं को इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक नेता को 25 वर्षों तक कैसा आचरण करना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Minister Says, The States People Are Excited About the Seva Sankalp Program, Will Run Campaigns in Every Village.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana minister, seva sankalp program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved