• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचकूला में बनेगा फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस, 50 एकड़ भूमि की तलाश शुरू

Forensic Science University campus to be built in Panchkula, search for 50 acres of land begins - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। पंचकूला में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस स्थापित करने के प्रयास तेज हो गए हैं। कैंपस के लिए साइट तय करने को विशेषज्ञों की टीम 28 और 29 अगस्त को पंचकूला का दौरा करेगी। इस टीम में गांधीनगर स्थित एनएफएसयू के फोरेंसिक जस्टिस एंड पॉलिसी स्टडीज के स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. पूर्वी पोखरियाल, एनएफएसयू के दिल्ली कैंपस में प्रोफेसर आर.के. सरीन, एनएफएसयू के उप रजिस्ट्रार (प्रशासन) सुंदर लाल शर्मा शामिल होंगे। बता दें कि नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में इसका कैंपस स्थापित करवाने के लिए अरसे से प्रयास कर रहे हैं।
पंचकूला में कैंपस के लिए भूमि की तलाश के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गत माह 20 जुलाई को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, पंचकूला जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कैंपस के लिए सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक, निफ्ट, एग्रो मॉल, साकेत अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक केंद्रों पर विचार किया गया था। यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। नया भवन बनने तक किसी भी बिल्डिंग में कक्षाएं शुरू की जा सकती है। अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। इसके लिए भवन की तलाश के लिए जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 9 वर्षों में पंचकूला में बड़े स्तर के संस्थान स्थापित हुए हैं। इनसे पंचकूला को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि शहर में रोड और मूलभूत ढांचा भी तेजी से विकसित हुआ है, जिस कारण से यहां बड़े संस्थान स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल बन सका है।
उन्होंने कहा कि पंचकूला में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे, जिसका लाभ पंचकूला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की स्थापना से अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Forensic Science University campus to be built in Panchkula, search for 50 acres of land begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, national forensic science university, campus, \r\nintensified efforts, expert team, site finalization, prof purvi pokhriyal, school of law, forensic justice and policy studies, nfsu gandhinagar, prof rk sarin, nfsu delhi campus, deputy registrar sundar lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved