• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशा मुक्ति अभियान का हर युवा बने प्रहरी : चंद्रमुखी मान

Every youth should become a sentinel of drug de-addiction campaign: Chandramukhi Mann - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और समावेश टीम चंडीगढ़ ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 45ए में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया। वाइस प्रिंसिपल रंजना कपूर ने पुलिस विभाग से आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। एएसआई बबीता ने बच्चों को आसपास नशा बेच रहे नशा तस्करों की शिकायत करने के लिए शिकायत नम्बर 1933 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दी गई नशा तस्करों की जानकारी में आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। एडिशनल पुलिस प्रभारी चंद्रमुखी मान ने बच्चों को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों द्वारा प्रश्न पूछकर नशा रोकने बारे ओर अधिक जानकारी हासिल की गई। बच्चों को नशा बेचने पर लगने वाली धाराओं के बारे में बताया गया।
शिक्षक विनोद कुमार ने मंच संचालन करते हुए कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुक्सान पहुंचाता है। बच्चों ने नशा ना करने की प्रतिज्ञा ली। इस कार्यशाला में विद्यालय के 30 शिक्षकों और 800 बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विपिन शर्मा, सुरिंदर सिंह, अनुबाला, अमरीक सिंह, भारती विनायक, राजेश कुमार, अनु कपूर, गुलाब सिंह, अर्शप्रीत कौर, अजय गुलेरिया, प्रीति भल्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every youth should become a sentinel of drug de-addiction campaign: Chandramukhi Mann
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narcotic task force, inclusion team chandigarh, drug de-addiction campaign, government model senior secondary school, sector 45a, workshop organized, vice principal ranjana kapoor, police department members, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved