• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रकृति संरक्षण हेतु पर्यावरण मित्र व्यवहार आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत : पी के दास

Environment friendly behavior for nature conservation is the biggest need of todays time: PK Das - Panchkula News in Hindi

पंचकूला/चंडीगढ़। विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, एच एस वी पी, शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति कार्य विभाग, पर्यावरण विभाग, नगर निगम जैसे विभागों के आपसी समन्वय में यवनिका टाऊन पार्क सैक्टर-5 पंचकूला में पी के दास के मार्गदर्शन में आयोजित पुस्तक मेले के सातवें दिन पर्यावरण पत्रकारिता विषय पर विमर्श एवं कहानी लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए दिल्ली विश्ववि़़़द्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डा. प्रेम तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अतः प्रकृति संरक्षण के लिए जीवन जीने हेतु नयी आचार संहिता बनानी होगी। अतः हमें ऐसा जीवन चक्र विकसित करना होगा जो प्रकृति की रक्षा को समर्पित हो। उन्होंने कहा कि हमें धरती की सेहत को ठीक करने के लिए पर्यावरण मित्र खेती का संस्कार विकसित करना होगा। दिल्ली से आये प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक पंकज चतुर्वेदी ने कहा है कि जल ही जीवन है और जल को नष्ट करने से हम कितना अपना नुकसान कर रहे हैं इसको उन्होंने सोदाहरण बच्चों को समझाया और जल का कैसे उपयोग करंे, इसके लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
पर्यावरण पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लखनऊ से आये कवि एवं आलोचक प्रो. अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जैसै-जैसे दुनिया 21 वीं सदी में आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे पर्यावरण चेतना का विचार बहुत जरूरी हो गया है। हम एक ऐसे दौर में है जहां पूरी दुनिया में पर्यावरण को नष्ट करने की जितने तौर-तरीके हो सकते हैं वो सभी आज मौजूद हैं। ऐसे में मनुष्यता के सम्मुख सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण का नष्ट होना है। इसकी देखभाल और इसे बचाने की सिवाय हमारे आने वाली पीढ़ी के जीवन के लिए और कोई रास्ता नहीं है। पानी, हवा, और समूचा पर्यावरण तंत्र कैसे स्वच्छ और सुरक्षित रहे इसके लिए स्कूली शिक्षा से ही और अपने आस-पास की दुनिया से ही संवाद करने की जरूरत है।
अध्यक्षता करते हुए हरियाणा बिजली उत्पादन एवं वितरण कंपनियों के अध्यक्ष पी के दास ने कहा कि पर्यावरण विषय पर कहा कि हमारी धरती प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है और यह भविष्य में ऐसे ही सम्पन्न रहे, इसके लिए हम सभी का नैतिक दायित्व है कि अपने स्वयं में एवं बच्चों में पर्यावरण मित्र खेती का संस्कार विकसित करें।
आज पुस्तक मेले के मंच पर प्रसिद्ध गायक प्रहलाद तिपानिया के भजनों की हुई शानदार प्रस्तुति
संगीत नाटक अकादमी एवं पद्म श्री जैसे सम्मान से सम्मानित, विश्व मंच पर अपनी गायकी की धाक जमाने वाले प्रसिद्ध गायक प्रहलाद सिंह तिपानिया के कबीर के भजनों की शानदार प्रस्तुति हुई। सर्द हवा के बीच करीब दो घंटे यवनिका टाऊन पार्क के ओपन थियेटर के खुले मंच पर श्रोताओं को प्रहलाद तिपानिया ने अपने भजनों से बाधे रखा।
डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन के बच्चों द्वारा हरियाणाणवी नृत्य का हुआ मंचन
करीब 25 विद्यार्थियों के समूह द्वारा डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पुस्तक मेले के मंच पर ‘ मन्ने कर दिया उच्चा नाम म्हारे हरियाणा की’’ पर हरियाणवी नृत्य कर सभी दर्शकों को अपने साथ नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि एवं बाहर से आये वक्ताओं द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बाहर से आये अतिथियों को किताब देखकर सम्मानित किया गया।
पुस्तक मेले के मंच पर हुआ हुआ कहानी कार्यशाला
साहित्यकार एवं कहानी लेखक पंकज चतुर्वेदी एवं डा. प्रेम तिवारी, दिल्ली वि.वि. ने कहानी कार्यशाला में भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों को कहानी लेखन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होनंे बताया कि कहानी में पात्र, संवाद, कहानी को कैसे आगे बढ़ाये इस पर बच्चों का विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Environment friendly behavior for nature conservation is the biggest need of todays time: PK Das
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, chandigarh, book fair, environmental journalism, story writing workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved