• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डा. अशोक तंवर की देशहित में काम करने की कसक भाजपा में पूरी होगी : मनोहर लाल

Dr. Ashok Tanwar determination to work in the national interest will be fulfilled in BJP: Manohar Lal - Panchkula News in Hindi

चंडीगढ़। कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर का असर अब दिखाई देने लगा है। अशोक तंवर ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अशोक तंवर के समर्थक रहे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने भाजपा में आस्था जताई। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सभी को बारी-बारी कमल के निशान का सम्मान सूचक पटका पहनाया और भाजपा में स्वागत किया। पंचकूला के भाजपा कार्यालय में आज भाजपा का दामन थामने वाले रेवाड़ी से पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, रोहतक से प्रदेश सचिव ट्रेड विंग बिमल मनोचा, थानेसर जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा, नीलोखेड़ी से प्रदेश ज्वाइंट सचिव गुरमेज गोंडार, राई से प्रदेश ज्वाइंट सचिव सुनील खेड़ी, रेवाड़ी से आम आदमी पार्टी के नवीन अरोड़ा, लीगल सेल के जिला प्रेजीडेंट एडवोकेट कुलदीप, गन्नौर से स्टेट वाइस प्रेजीडेंट ट्रेड अनिल भारद्वाज, फतेहाबाद से पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच, हिसार से नवदीप गोदारा, पुन्हाना से जिला अध्यक्ष साहब खान पटवारी, मुलाना से पूर्व पार्षद मिथलेश चौधरी, बवाना खेड़ा से प्रदेश ज्वाइंट सेकेटरी एससी विंग रामफल कमांडों, कैथल से डा. विंग के पूर्व अध्यक्ष डा. अतुल चन्ना, आम आदमी पार्टी से सतनाम सिंह रोड़ी आदि सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ चलने का संकल्प लिया और पूरी निष्ठा से चुनाव में भाजपा को वोट देने और दिलाने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी को विश्वास दिलाया कि भाजपा में आस्था जताने वाले हर व्यक्ति को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पास बैठे अशोक तंवर की ओर देखते हुए कहा कि देश और समाज हित में काम करने की डा. तंवर की कसक भाजपा में अवश्य पूरी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डा. अशोक तंवर मेरे परिवार का हिस्सा है। अपने विचार के अनुरूप सब कुछ छोड़कर सही रास्ते पर और सही जगह पर आए हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि अकेले नहीं बल्कि अपने साथ सैकड़ों की संख्या में साथियों को लेकर भी आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह काम करते हैं, लेकिन मुझे बड़ी पीड़ा हुई जब डा. अशोक तंवर पर हिंसात्मक तरीके से हमला हुआ और इन्हें घायल किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अशोक तंवर नाते के हिसाब से भांजे लगते हैं, क्योंकि इनकी माता जी और मेरा एक ही गांव है। डा. तंवर और उनकी टीम का भाजपा में शामिल होने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देर आए, दुरूस्त आए। सीएम ने कहा कि जब भी कभी अशोक तंवर से मिलते थे तो मुझे लगता था कि इनके मन में देश और समाज हित में काम करने की तड़प है। उन्होंने कहा कि जब यह तड़प कांग्रेस में पूरी नहीं हुई तो दूसरी जगह गए और यह तड़प वहां भी अधूरी रह गई तो अब सही जगह आए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब डा. तंवर की जो भी कसक है वह भाजपा में जरूर पूरी होगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, बीजेपी उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर और वीरेद्र राणा, सह कोषाध्यक्ष वीरेद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Ashok Tanwar determination to work in the national interest will be fulfilled in BJP: Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, former mp, dr ashok tanwar, bjp, supporters, membership, panchkula, chief minister, manohar lal, state president, naib singh saini, congress, aam aadmi party, lotus symbol, respect, welcomed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved