पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को जिले में चल रहे एक करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुप्ता ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से साप्ताहिक या पाक्षिक आधार पर अपने-अपने स्तर पर कार्यों की स्थिति की नियमित निगरानी करने का भी आग्रह किया। गुप्ता ने कहा कि वह स्वयं भी हर महीने व्यक्तिगत तौर पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे ताकि किसी भी मुददे को समय पर हल करते हुए कार्य किया जा सके।
गुप्ता ने सेक्टर 24/26 से सटे घग्घर नदी पर बन रहे एचएल ब्रिज की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को सितंबर 2023 के अंत तक पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित किया जा सके।
उन्होंने सेक्टर 24 में मल्टी-फीचर पार्क की प्रगति का आंकलन भी किया। जहां अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि 8 करोड़ रुपए की लागत से इसका पहला चरण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को समय पर पूरा करने का प्रयास जारी है।
इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों, पुलों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वृद्धाश्रम, सेक्टर-5 में राज्य पुरातत्व और संग्रहालय भवन, पिंजौर में फल और सब्जी बाजार के निर्माण सहित कई अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
गुप्ता ने इन विकासात्मक परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन की निगरानी के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो राज्य के समग्र विकास और कल्याण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंघला, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, पंचायती विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास राणा, जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, जिला वन अधिकारी राघव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अधीर रंजन चौधरी की मांग : कनाडा में पीएम के कटआउट का अपमान करने, भारतीय झंडा जलाने वाले खालिस्तानी तत्वों पर करें कार्रवाई
केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह : सुशील मोदी
सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
Daily Horoscope