• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, पंचकूला में गूंजे साम्राज्यवाद विरोधी नारे

CPI(M) Protests Against US Attack on Venezuela, Anti-Imperialist Slogans Echo in Panchkula - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सीलिया फ्लोरेस के अपहरण की कड़ी निंदा करती हैं। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुलेआम उल्लंघन है। क्योंकि यह एक संप्रभु राष्ट्र पर किया गया हमला है। माकपा कार्यकर्ताओं ने पंचकूला के 11/15 के शहीद भगत सिँह चौंक पर प्रदर्शन कर सम्राज्यवादी अमरीका मुर्दाबाद, वेनेजुएला पर हमले बंद करो, राष्ट्रपति मादुरो व उनकी पत्नी क़ो रिहा करो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों क़ो सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव सतीश सेठी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही बढ़ती जा रही है। यही नहीं ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा कि वे वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा कर लेंगे, जिससे इस हमले के पीछे की असली मंशा साफ हो गई है। यही नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री, मार्को रुबियो ने तो एक कदम और आगे बढ़कर चेतावनी दी कि क्यूबा और मैक्सिको उनके अगले निशाने पर होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति 2025 जारी होने के कुछ दिनों बाद आए ये बयान यह साफ करते हैं कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरी दुनिया पर अपना दबदबा कायम करना चाहता है, भले ही इसके लिए सैन्य हमले करने पड़ें। अमेरिका बदनाम मोनरो सिद्धांत के ट्रंप संस्करण को थोपना चाहता है, जो पूरे पश्चिमी गोलार्ध को अपना पिछवाड़ा मानता है और अपनी मनमानी चलाना चाहता है।
सेठी ने कहा कि वेनेजुएला से आ रही रिपोर्टों से पता चलता है कि जनता अमेरिकी हमले के खिलाफ और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा में बड़ी संख्या में लामबंद हो रहे हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी वेनेजुएला के संघर्षरत लोगों के प्रति अपना पूरा समर्थन और एकजुटता व्यक्त करती है।
माकपा भारत सरकार क़ो भी अपील करती है अमेरिकी हमले की निंदा करने वाले दुनिया भर के देशों की आवाज़ में शामिल हो और वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा हो।
प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा जिला कमेटी सदस्य अमर नाथ वर्मा ने किया जिसमें सतीश सेठी, लच्छी राम, एडवोकेट आर एस साथी, रमेश नन्हेंड़ा, श्रवण जांगड़ा, करम चंद, कुलदीप चौहान, राजा राम व शिव वर्मा इत्यादि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPI(M) Protests Against US Attack on Venezuela, Anti-Imperialist Slogans Echo in Panchkula
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, india, communist party of india marxist, venezuela, us attack\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved