• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी कांग्रेस, जीत सुनिश्चित : राव नरेंद्र सिंह

Congress will contest the municipal corporation elections with full force, victory is assured: Rao Narendra Singh - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। हरियाणा में वर्ष 2026 में होने वाले अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और संगठन पूरी मजबूती एवं अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी तथा जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा जिला स्तरीय विशेष चुनाव समितियों का गठन किया गया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गठित चुनाव समितियां संगठनात्मक समन्वय, चुनावी तैयारियों, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के स्पष्ट एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर नगर निगम चुनावों में विजय का परचम लहराएगी।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक सशक्त करेगी तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दमनकारी रवैये से जनता त्रस्त है और अब और सहन नहीं करेगी। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनहित, समाजवाद, समानता और समग्र विकास की विचारधारा पर दृढ़ता से खड़ी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर, अनुशासित तरीके से यह चुनाव लड़ेंगे और विजय सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will contest the municipal corporation elections with full force, victory is assured: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, haryana, ambala, sonipat, municipal corporation elections, congress, president rao narendra singh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved