• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैरा एथलीट में गोल्ड मैडल जीतने पर सीएम खट्‌टर ने दीपा मलिक को दी बधाई

CM Khattar congratulates Deepa Malik on winning gold medal in para athlete - Panchkula News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में आयोजित 18वीं नेशनल पैरा-एथलैटिक्स चैम्पियनशिप-2018 में स्वर्ण पदक जीतने पर पैरा-एथलीट सुश्री दीपा मलिक को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। मनोहर लाल आज उनसे भेंट करने आई सुश्री दीपा मलिक से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में दुबई में वल्र्ड पैरा-एथलैटिक्स ग्रांड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भी दीपा मलिक की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सुश्री दीपा मलिक को 18वीं नेशनल पैरा-एथलैटिक्स चैम्पियनशिप-2018 और वल्र्ड पैरा-एथलैटिक्स ग्रांड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाडिय़ों को लगातार प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सकारात्मक माहौल सृजित करने के लिए प्रतिबद्घ है ।सुश्री दीपा मलिक ने प्रशंसा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भारी प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है। उन्होंने चैम्पियनशिप के दौरान युवा होस्टलों की पहुँच पर भी संतुष्टी व्यक्त की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Khattar congratulates Deepa Malik on winning gold medal in para athlete
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, panchkula news, para athlete cm khatter says, deepa malik on winning gold meda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved