चंडीगढ़। हरियाणा आवास बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास विजन को साकार करने की योजना पर तेजी से कार्य आरम्भ कर दिया है। इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पंचकूला के सैक्टर 31 में 125 करोड़ रुपये की लागत से तीन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में 711 फ्लैटस का निर्माण करवाया जा रहा है।
हरियाणा आवास बोर्ड के सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने आज स्थल का दौरा किया और चल रहे कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि 576 फ्लैटस का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से 279 टाइप-ए फ्लैटस का आवंटन मई 2018 में किया जाएगा। इसी प्रकार, 234 टाइप-बी फ्लैटस दिसम्बर 2018 में आवंटित किये जाएंगे व 63 टाइप-ए श्रेणी के फ्लैटस मार्च, 2019 तक आवंटित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 135 फ्लैटस भूतपूर्व सैनिकों के लिए निकट भविष्य में निकाले जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope