• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने अक़ील अख्तर हत्या मामले में दर्ज की FIR, पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व मंत्री समेत चार पर मुकदमा

CBI files FIR in Aqeel Akhtar murder case, charges four, including former Punjab DGP and former minister - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 6 नवम्बर 2025 को अक़ील अख्तर हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला चार लोगों — मृतक के पिता एवं पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, मां एवं पंजाब की पूर्व लोक निर्माण मंत्री रज़िया सुल्ताना, पत्नी और बहन — के खिलाफ दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, अक़ील अख्तर, जो मोहम्मद मुस्तफा और रज़िया सुल्ताना के पुत्र थे और पंचकूला के सेक्टर-4, मांसा देवी मंदिर के पास रहते थे, की मृत्यु 16 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। बताया गया है कि मृतक और उसके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 27 अगस्त को अक़ील अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां, बहन और पूरा परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने या उनकी हत्या करने की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले, हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच — जो प्रारंभ में थाना मांसा देवी कॉम्प्लेक्स, जिला पंचकूला में एफआईआर संख्या 131, दिनांक 20 अक्टूबर 2025 के तहत दर्ज थी — सीबीआई को सौंप दी थी।सीबीआई ने अब यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) और 61 के अंतर्गत दर्ज करते हुए जांच अपने हाथ में ले ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI files FIR in Aqeel Akhtar murder case, charges four, including former Punjab DGP and former minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab dgp, aqeel akhtar murder case, aqeel akhtar, murder, fir, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved