पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में शहर के प्रतिनिधि धरना स्थल सैक्टर 7 में इकट्ठे हुए। नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने पर भारी नाराजगी जताई। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करना हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व पंचकूला की जनता की जीत है। गर्ग ने कहा कि सरकार ने कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करके यह सिद्ध हो गया कि चोको के निर्माण में भारी भरकम घोटाला हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार जो नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है इनके अलावा इस घोटाले में और कौन-कौन प्रभावशाली लोग शामिल है उन सब के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और निर्माण के नाम पर घोटाला करने वाले सभी का नाम सरकार को उजागर करने चाहिए। चौकों के निर्माण में जो भी घोटाला हुआ है उसके रूपये की तुरंत रिकवरी की जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि चोको के निर्माण में लगभग 1 करोड़ 38 लाख रूपये का घोटाला तो एक ट्रेलर है। जबकि नगर निगम में एक साल में जो लगभग 300 करोड रुपए निर्माण के नाम पर लगाएं हैं। उसमें भी करोड़ों रुपए का भारी भरकम घोटाला है। जिस एक साल के कायों कि उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope